हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक 180 फीट से गिरा:रायबरेली में तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक 180 फीट से गिरा:रायबरेली में तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायबरेली में एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया तभी संतुलन बिगड़ने से 180 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग लगातार उससे नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन वह काफी देर तक टावर पर ही रहा। घटना भदोखर थाना क्षेत्र की है। गांव के प्रधान अजय कुमार को सुबह करीब 5 बजे युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस, डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब तीन घंटे तक युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश चलती रही, लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह टावर से नीचे गिर गया। ग्रामीणों के मुताबिक, संदीप सुबह करीब 4 बजे हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ना शुरू हुआ। देखते ही देखते वह करीब 180 फीट ऊपर पहुंच गया। सुबह होने पर जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने उसे नीचे आने के लिए समझाया, लेकिन वह टावर से नीचे नहीं उतरा। प्रधान ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी सूचना घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे ग्राम प्रधान अजय कुमार को मिली। वे मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल 112, भदोखर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।
तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, अचानक बिगड़ा संतुलन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ग्रामीण भी संदीप से लगातार नीचे उतरने की अपील करते रहे। करीब तीन घंटे तक उसे समझाने और सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश होती रही। इसी दौरान अचानक संदीप का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 180 फीट ऊंचे टावर से नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिला अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक टावर से गिरने के बाद संदीप को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उसे एंबुलेंस से रायबरेली जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। ग्रामीणों का कहना है कि संदीप मानसिक रूप से परेशान रहता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के टावर पर चढ़ने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *