नैनीजोर गंगा में 18 वर्षीय युवक डूबा:मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

नैनीजोर गंगा में 18 वर्षीय युवक डूबा:मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बक्सर के नैनीजोर थाना क्षेत्र स्थित बिहार घाट गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर को तब हुई जब युवक एक मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था। मृतक की पहचान बड़की नैनीजोर निवासी रामाशंकर यादव के छोटे पुत्र पिंटू कुमार यादव (18) के रूप में हुई है। वह गांव के एक पड़ोसी के बेटे के मुंडन संस्कार में भाग लेने बिहार घाट गया था। स्नान करते समय पिंटू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल गोताखोरी कर उसे नदी से बाहर निकाला। युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, पिंटू अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार पहले से ही दुखों से घिरा था, क्योंकि पिछले वर्ष उसके बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद माता भागमनी देवी और पिता रामाशंकर यादव सहित पूरे परिवार में गहरा शोक है। नैनीजोर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बैठा ने बताया कि बिहार घाट पर स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया है। अंचलाधिकारी संगीत कुमारी ने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। बक्सर के नैनीजोर थाना क्षेत्र स्थित बिहार घाट गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर को तब हुई जब युवक एक मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था। मृतक की पहचान बड़की नैनीजोर निवासी रामाशंकर यादव के छोटे पुत्र पिंटू कुमार यादव (18) के रूप में हुई है। वह गांव के एक पड़ोसी के बेटे के मुंडन संस्कार में भाग लेने बिहार घाट गया था। स्नान करते समय पिंटू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल गोताखोरी कर उसे नदी से बाहर निकाला। युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, पिंटू अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार पहले से ही दुखों से घिरा था, क्योंकि पिछले वर्ष उसके बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद माता भागमनी देवी और पिता रामाशंकर यादव सहित पूरे परिवार में गहरा शोक है। नैनीजोर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बैठा ने बताया कि बिहार घाट पर स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया है। अंचलाधिकारी संगीत कुमारी ने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *