नेपाल बाढ़-भूस्खलन में रायसेन के दो युवक लापता:हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम पर गए थे; कलेक्टर बोले- 6 में से 4 से हमारा संपर्क

नेपाल बाढ़-भूस्खलन में रायसेन के दो युवक लापता:हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम पर गए थे; कलेक्टर बोले- 6 में से 4 से हमारा संपर्क

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हुई तबाही दुनियाभर ने देखी। हजारों लोगों के घर, दुकानें सब तबाह हो गईं। देश-दुनिया के कई लोगों की मौत, तो काफी लोग लापता हैं। वहां गए रायसेन जिले के दो युवकों के लापता होने से उनके परिवारों में चिंता का माहौल है। सुल्तानपुर तहसील के ग्राम मंजूस निवासी विशेष राजपूत और मंडीदीप निवासी हिमांशु शाक्या से 26 अगस्त की सुबह से परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया है। लगातार चार दिन से दोनों युवकों के मोबाइल बंद होने के कारण परिवार उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं। मंडीदीप की कंपनी के माध्यम से काम पर गए
जानकारी के अनुसार दोनों युवक नेपाल के रासुवा जिले में अपर त्रिशूली-1 हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। दोनों मंडीदीप की एक कंपनी के माध्यम से नेपाल की कंपनी में नौकरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद से उनका परिवार से संपर्क टूट गया। परिजनों के मुताबिक कई दिनों से बेटों से बात नहीं होने के कारण उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार लगातार नेपाल में मौजूद अधिकारियों और संबंधित लोगों से संपर्क कर युवकों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। परिजनों ने भारत सरकार और नेपाल प्रशासन से दोनों युवकों की तलाश कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है। नेपाल बाढ़ से जुड़ ये खबर भी पढ़ें ‘2 दिन मौत को करीब से देखा, अब वहां प्रलय’ आधे रास्ते में ऊपर से पत्थर मेरे पास लुढ़कता आया। साथियों की सांसें थम गईं। वो तो महादेव की कृपा रही कि पत्थर त्रिशूली नदी में चला गया। पलभर में मैंने मौत की आवाज सुनी। नेपाल में रसुवागढ़ी में हुई भीषण तबाही के बाद इंदौर के ओम द्विवेदी ने अपनी आपबीती साझा की है। ओम हाल ही में कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे हैं। हादसे से महज दो दिन पहले वह उसी रास्ते से गुजरे थे, जहां अब मलबा और पानी तबाही का मंजर दिखा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *