नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ का चर्चित नीला ड्रम कांड एक बार फिर चर्चा में है। सौरभ राजपूत हत्याकांड के वादी और मुख्य गवाह उनके बड़े भाई राहुल बुधवार रात दिल्ली रोड पर एक कार की टक्कर से घायल हो गए। राहुल ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर कार से टक्कर मारी गई और उनकी हत्या करने की कोशिश की गई। उन्होंने इस घटना के पीछे मुस्कान पक्ष पर शक जताया है। वहीं, दूसरी ओर सौरभ की मां रेनू राजपूत ने जेल पहुंचकर मुस्कान और साहिल को दूसरी जेल में भेजने की मांग की। इसी बीच 18 महीने से बंद सौरभ के मकान का ताला भी खोल दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *