‘नीरज कुमार को हराने के लिए कुछ भी करेंगे’:अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाएंगे; 20 करोड़ रुपए की शर्त लगाने की चुनौती

‘नीरज कुमार को हराने के लिए कुछ भी करेंगे’:अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाएंगे; 20 करोड़ रुपए की शर्त लगाने की चुनौती

बिहार में जेडीयू के दो सीनियर लीडर आमने-सामने हैं। स्नातक और शिक्षक कोटे से MLC की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा से पहले ही नीरज कुमार के विरोध में मोकामा विधायक अनंत सिंह उतर गए हैं। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि पटना स्नातक चुनाव में नीरज कुमार को हराने के लिए वह कुछ भी करेंगे। उनके खिलाफ अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाएंगे। ‘आरसीपी सिंह नीरज कुमार के गुरु थे’ अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें घर में एके-47 रखकर फंसाया गया था। इस मामले में आरसीपी सिंह ने मदद की थी। आरसीपी सिंह नीरज कुमार के गुरु थे। हमेशा उनके खिलाफ काम किया है। इसी राजनीतिक विरोध को लेकर नीरज कुमार के खिलाफ अनुज सिंह को चुनाव लड़ाने की बात कही। 20 करोड़ रुपए की शर्त लगाने की चुनौती अनंत सिंह ने नीरज कुमार को 20 करोड़ रुपए की शर्त लगाने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि अगर वह हार गए तो रकम रख लेंगे और अगर नीरज कुमार हार गए तो वह रकम रख लेंगे। उन्होंने नीरज कुमार को डिबेट की चुनौती भी दी और कहा कि हनुमान मंदिर के पास कुर्सी लगाकर आमने-सामने बहस कर लें। सारा हिसाब कर देंगे ‘नीरज कुमार ने सिर्फ एक बात सही कही’ नीरज कुमार के उस बयान पर भी अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि उनके लिए कोई जमानत लिखने नहीं आएगा। अनंत सिंह ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि नीरज कुमार ने सिर्फ एक बात सही कही है कि उन्हें लिखना-पढ़ना नहीं आता। ‘नीरज कुमार को आज तक किसी पार्टी का टिकट नहीं मिला’ जेडीयू विधायक ने नीरज कुमार के राजनीतिक सफर को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार को आज तक किसी पार्टी का टिकट नहीं मिला है। वहीं, नीतीश कुमार से नीरज कुमार की नजदीकी के सवाल पर अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि नीतीश कुमार से उनकी नजदीकी ज्यादा है। दावा किया कि उन्होंने नीतीश कुमार को चांदी से तौला था, जबकि नीरज कुमार ने आज तक उन्हें एक अंगूठी तक नहीं दी है। अब ये समझिए कि नीरज कुमार के खिलाफ आखिर अनंत सिंह के तेवर इतने तल्ख क्यों है इसके जवाब के लिए आपको 11 साल पहले यानी 2015 के दौर में लौटना होगा… बिहार में जेडीयू के दो सीनियर लीडर आमने-सामने हैं। स्नातक और शिक्षक कोटे से MLC की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा से पहले ही नीरज कुमार के विरोध में मोकामा विधायक अनंत सिंह उतर गए हैं। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि पटना स्नातक चुनाव में नीरज कुमार को हराने के लिए वह कुछ भी करेंगे। उनके खिलाफ अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाएंगे। ‘आरसीपी सिंह नीरज कुमार के गुरु थे’ अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें घर में एके-47 रखकर फंसाया गया था। इस मामले में आरसीपी सिंह ने मदद की थी। आरसीपी सिंह नीरज कुमार के गुरु थे। हमेशा उनके खिलाफ काम किया है। इसी राजनीतिक विरोध को लेकर नीरज कुमार के खिलाफ अनुज सिंह को चुनाव लड़ाने की बात कही। 20 करोड़ रुपए की शर्त लगाने की चुनौती अनंत सिंह ने नीरज कुमार को 20 करोड़ रुपए की शर्त लगाने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि अगर वह हार गए तो रकम रख लेंगे और अगर नीरज कुमार हार गए तो वह रकम रख लेंगे। उन्होंने नीरज कुमार को डिबेट की चुनौती भी दी और कहा कि हनुमान मंदिर के पास कुर्सी लगाकर आमने-सामने बहस कर लें। सारा हिसाब कर देंगे ‘नीरज कुमार ने सिर्फ एक बात सही कही’ नीरज कुमार के उस बयान पर भी अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि उनके लिए कोई जमानत लिखने नहीं आएगा। अनंत सिंह ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि नीरज कुमार ने सिर्फ एक बात सही कही है कि उन्हें लिखना-पढ़ना नहीं आता। ‘नीरज कुमार को आज तक किसी पार्टी का टिकट नहीं मिला’ जेडीयू विधायक ने नीरज कुमार के राजनीतिक सफर को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार को आज तक किसी पार्टी का टिकट नहीं मिला है। वहीं, नीतीश कुमार से नीरज कुमार की नजदीकी के सवाल पर अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि नीतीश कुमार से उनकी नजदीकी ज्यादा है। दावा किया कि उन्होंने नीतीश कुमार को चांदी से तौला था, जबकि नीरज कुमार ने आज तक उन्हें एक अंगूठी तक नहीं दी है। अब ये समझिए कि नीरज कुमार के खिलाफ आखिर अनंत सिंह के तेवर इतने तल्ख क्यों है इसके जवाब के लिए आपको 11 साल पहले यानी 2015 के दौर में लौटना होगा…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *