नाले में नहाने गए जीजा-साले की मौत:पुलिस ने दोनों शव बरामद किए; हादसे की जांच जारी

नाले में नहाने गए जीजा-साले की मौत:पुलिस ने दोनों शव बरामद किए; हादसे की जांच जारी

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के गीर छादा में शनिवार देर शाम नाले में नहाने गए जीजा-साले की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नाले में तलाश शुरू कर दोनों शवों को बाहर निकाला। गहरे पानी में डूबने से हुई मौत मृतकों की पहचान रामरति बैगा(56) और उनके साले अमृत बैगा(54) के रूप में हुई है। दोनों एक साथ नहाने के लिए नाले में गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण वे डूब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपे शव पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि दोनों शवों का अस्पताल में परीक्षण कराया गया है। जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों नाले में किस हालात में डूबे और घटना कैसे हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *