नालांद के पंचाने नदी में डूबने से किशोर की मौत:जिउतिया पर्व पर मां के साथ पहुंचा था, स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया

नालांद के पंचाने नदी में डूबने से किशोर की मौत:जिउतिया पर्व पर मां के साथ पहुंचा था, स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बियाबानी गांव के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिउतिया पर्व के पारण के अवसर पर पंचाने नदी में डूबने से 14 साल के किशोर की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। जिस पर्व में मां अपने पुत्र की दीर्घायु और सलामती की कामना कर रही थी, उसी दिन बेटे के चले जाने से परिवार की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के बेटे मोहित कुमार के रूप में की गई है। इशारा कर पानी की तलहटी में समा गया छात्र मृतक के चचेरे भाई विकास ने बताया कि मोहित की मां ने जितिया व्रत रखा था और रविवार की सुबह वह पारण अनुष्ठान के तहत पंचाने नदी में स्नान करने गई थी। मोहित भी अपनी मां के पीछे-पीछे नदी घाट की ओर चला गया। नदी में नहाने के दौरान अचानक उसका पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। डूबते हुए उसने हाथ ऊपर उठाकर बचाने का इशारा किया, जिसे देखकर वहां स्नान कर रहे लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, देखते ही देखते वह नदी की तलहटी में जाकर बैठ गया। छठी कक्षा में पढ़ता था मोहित घटना के बाद करीब 15 से 20 मिनट तक स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सघन खोजबीन की गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मोहित को पानी से बाहर निकाला और तत्काल बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार, मोहित दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था तथा वह छठी कक्षा का छात्र था। जांच में जुटी पुलिस दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि नदी में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बियाबानी गांव के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिउतिया पर्व के पारण के अवसर पर पंचाने नदी में डूबने से 14 साल के किशोर की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। जिस पर्व में मां अपने पुत्र की दीर्घायु और सलामती की कामना कर रही थी, उसी दिन बेटे के चले जाने से परिवार की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के बेटे मोहित कुमार के रूप में की गई है। इशारा कर पानी की तलहटी में समा गया छात्र मृतक के चचेरे भाई विकास ने बताया कि मोहित की मां ने जितिया व्रत रखा था और रविवार की सुबह वह पारण अनुष्ठान के तहत पंचाने नदी में स्नान करने गई थी। मोहित भी अपनी मां के पीछे-पीछे नदी घाट की ओर चला गया। नदी में नहाने के दौरान अचानक उसका पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। डूबते हुए उसने हाथ ऊपर उठाकर बचाने का इशारा किया, जिसे देखकर वहां स्नान कर रहे लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, देखते ही देखते वह नदी की तलहटी में जाकर बैठ गया। छठी कक्षा में पढ़ता था मोहित घटना के बाद करीब 15 से 20 मिनट तक स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सघन खोजबीन की गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मोहित को पानी से बाहर निकाला और तत्काल बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार, मोहित दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था तथा वह छठी कक्षा का छात्र था। जांच में जुटी पुलिस दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि नदी में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *