यूपी देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य:सीएम ने भदोही दौरे से पहले एक्स पोस्ट किया, लिखा- भदोही के कालीन का बड़ा योगदान

यूपी देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य:सीएम ने भदोही दौरे से पहले एक्स पोस्ट किया, लिखा- भदोही के कालीन का बड़ा योगदान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश के बढ़ते निर्यात और भदोही के कालीन उद्योग को लेकर सरकार की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रदेश का निर्यात पिछले 10 साल में करीब 2.27 गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। इसमें भदोही के कालीन उद्योग का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है। हाथ से बने भदोही के कालीनों की मांग दुनियाभर में है और ये वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के हुनर की पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन कारीगरों के हाथों ने भदोही के कालीन को दुनिया तक पहुंचाया, उन्हें वर्ष 2017 से पहले बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए इंतजार करना पड़ता था। आज सरकार के प्रयासों से यही हुनर विकास और वैश्विक बाजार से जुड़ रहा है। ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बताया कि वह रविवार को एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं और उद्यमियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारीगर के हाथ को सम्मान, उद्यम को विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि देना नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है। तीन विधानसभा क्षेत्रों में 1,340 करोड़ की परियोजनाएं मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस अवसर पर भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ रुपए से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *