नालंदा- बच्चों के सामने गोली मारकर मां की हत्या:पति हथियार के साथ अरेस्ट, बाइक खरीदने को लेकर विवाद हुआ था; सास बोली- बहू ने खुद शूट किया है

नालंदा- बच्चों के सामने गोली मारकर मां की हत्या:पति हथियार के साथ अरेस्ट, बाइक खरीदने को लेकर विवाद हुआ था; सास बोली- बहू ने खुद शूट किया है

नालंदा में पति ने बच्चों के सामने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में पीछे से गोली मारी है। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान पहचान मनु मांझी की पत्नी कांता देवी(26) के तौर पर हुई है। घटना कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव की है। ‘बाइक खरीदने और घरेलू विवाद में चली गोली’ जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच बाइक खरीदने को लेकर कहासुनी हुई थी। पति का कहना था कि पहले बाइक खरीदेंगे, लेकिन पत्नी चाहती थी कि पहले घर बनाएंगे। बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे की ओर दौड़े, तो अंदर बच्चे रो रहे थे। कांता देवी खून से लथपथ जमीन पर गिरी पड़ी थी। मौके से आई 2 तस्वीरें… कमरे में मौजूद थे मासूम बच्चे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस वक्त यह खौफनाक वारदात हुई, उस समय कमरे में बच्चे भी मौजूद थे। परिजनों ने जब दरवाजा खुलवाया तो महिला की मौत हो चुकी थी और पास में ही हथियार पड़ा हुआ था। मृतका अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मृतका की सास लाछो देवी ने बताया कि बुधवार रात में मैं छत पर थी। कमरे में क्या हुआ, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बच्चों के रोने के आवाज सुनकार नीचे आई। बच्चों ने दी दरवाजा खोला। पूछने पर पोती ने बताया कि मम्मी ने खुद से गोली मारी है। अब हम कमरे में नहीं थे तो क्या बताएंगे। इससे ज्यादा मुझे पता नहीं है। पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा सूचना मिलते ही कल्याण बीघा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी पति मनु मांझी को हत्या में इस्तेमाल हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन पुलिस को नहीं मिला है। लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थानीय पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। नालंदा में पति ने बच्चों के सामने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में पीछे से गोली मारी है। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान पहचान मनु मांझी की पत्नी कांता देवी(26) के तौर पर हुई है। घटना कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव की है। ‘बाइक खरीदने और घरेलू विवाद में चली गोली’ जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच बाइक खरीदने को लेकर कहासुनी हुई थी। पति का कहना था कि पहले बाइक खरीदेंगे, लेकिन पत्नी चाहती थी कि पहले घर बनाएंगे। बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे की ओर दौड़े, तो अंदर बच्चे रो रहे थे। कांता देवी खून से लथपथ जमीन पर गिरी पड़ी थी। मौके से आई 2 तस्वीरें… कमरे में मौजूद थे मासूम बच्चे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस वक्त यह खौफनाक वारदात हुई, उस समय कमरे में बच्चे भी मौजूद थे। परिजनों ने जब दरवाजा खुलवाया तो महिला की मौत हो चुकी थी और पास में ही हथियार पड़ा हुआ था। मृतका अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मृतका की सास लाछो देवी ने बताया कि बुधवार रात में मैं छत पर थी। कमरे में क्या हुआ, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बच्चों के रोने के आवाज सुनकार नीचे आई। बच्चों ने दी दरवाजा खोला। पूछने पर पोती ने बताया कि मम्मी ने खुद से गोली मारी है। अब हम कमरे में नहीं थे तो क्या बताएंगे। इससे ज्यादा मुझे पता नहीं है। पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा सूचना मिलते ही कल्याण बीघा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी पति मनु मांझी को हत्या में इस्तेमाल हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन पुलिस को नहीं मिला है। लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थानीय पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *