जेएसएलपीएस महिला समूहों की वार्षिक सभा में 18 दीदियों को किया सम्मानित

जेएसएलपीएस महिला समूहों की वार्षिक सभा में 18 दीदियों को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज |गिरिडीह सदर प्रखण्ड के लेदा पंचायत में लेदा क्लस्टर स्तर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़ी महिला समूहों की वार्षिक आमसभा बुधवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम में समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने वाली 18 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंदवरिया पंचायत के मुखिया रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। आमसभा में 18 महिलाओं को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। इन महिलाओं ने महिला समूहों के माध्यम से राशन दुकान, किराना दुकान, बकरी पालन, श्रृंगार दुकान समेत विभिन्न स्वरोजगार शुरू किए हैं। इससे वे अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। लेदा की मुखिया माधुरी देवी व धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी कुमारी ने किया। कार्यक्रम में बीपीएम, संकुल समन्वयक दशरथ, ज्योति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रियंका कुमारी, वर्मा देवी, पूनम कुमारी सहित अन्य की सक्रिय भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *