नाथपुर-हरपुर सड़क पर अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा

नाथपुर-हरपुर सड़क पर अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा

भास्कर न्यूज | इटाढ़ी रविवार को इटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर-हरपुर सड़क पर ओड़ी गांव के पास 1 ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि, खाई में पलटने के कारण ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ओड़ी गांव के पास सड़क किनारे मकान निर्माण के लिए सामग्री रखी गई थी। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, ट्रक के क्षतिग्रस्त होने से सड़क किनारे कुछ समय तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सड़क पर निर्माण सामग्री रखे जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखी। लोगों का कहना था कि सड़क पर इस प्रकार निर्माण सामग्री गिराए जाने से आवागमन में परेशानी होती है। खासकर बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर रखी सामग्री के कारण वाहन चालकों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित लोगों से सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। भास्कर न्यूज | इटाढ़ी रविवार को इटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर-हरपुर सड़क पर ओड़ी गांव के पास 1 ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि, खाई में पलटने के कारण ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ओड़ी गांव के पास सड़क किनारे मकान निर्माण के लिए सामग्री रखी गई थी। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, ट्रक के क्षतिग्रस्त होने से सड़क किनारे कुछ समय तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सड़क पर निर्माण सामग्री रखे जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखी। लोगों का कहना था कि सड़क पर इस प्रकार निर्माण सामग्री गिराए जाने से आवागमन में परेशानी होती है। खासकर बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर रखी सामग्री के कारण वाहन चालकों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित लोगों से सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *