सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद औरंगाबाद शहर को अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित नई रेललाइन परियोजना अब जमीन पर उतरने लगी है।परियोजना के पहले चरण में औरंगाबाद टर्मिनल से अनुग्रह नारायण रोड तक 12.906 किलोमीटर लंबी नई रेललाइन बिछाई जानी है। इसके लिए सदर प्रखंड के 11 मौजों में करीब 85.91 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे वर्षों से चली आ रही शहर को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग के पूरा होने की उम्मीद बढ़ी है।रेल मंत्रालय की ओर से जारी गजट अधिसूचना में इस विशेष रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई थी। अधिसूचना में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, औरंगाबाद को संबंधित प्रक्रिया के लिए सक्षम प्राधिकारी बनाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, यह रेल लाइन कई जगहों पर खेत के बीचोबीच गुजरेगी। ऐसी स्थिति में कुछ भूखंड दो हिस्सों में बंट सकता है और किसानों का कहना है कि अगर रेलवे लाइन बिछती है तो एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाना और खेती करने में परेशानी हो सकती है। कई जगहों के लिए किसान विरोध कर रहे और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अंडरपास बनाए जाने की भी मांग की गई है। इन 11 मौजों में ली जाएगी जमीन रेलवे की अधिसूचना के अनुसार प्रस्तावित रेललाइन के लिए जम्होर, करमा, जगदीशपुर, परसा, सुजनार, खैरा बिंद, रामपुर, मोरौली, कठौतिया, भरथौली और जोकहरी मौजा में जमीन अधिग्रहित की जानी है। इन सभी मौजों में मिलाकर करीब 85.9178 एकड़ यानी 34.7673 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के दायरे में है। जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से संबंधित रैयतों से संपर्क और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। अधिग्रहण के बाद नियमानुसार मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। इस पूरी परियोजना के तहत श्री सीमेंट के उत्तर परसा गांव के पास प्रस्तावित टर्मिनल बनाया जाएगा।. इससे रेल लाइन शहर के काफी करीब तक पहुंचेगी और यहां से यात्रियों को रेल सेवा मिलने की उम्मीद है। 441 करोड़ की परियोजना, बनेगा नया रेल संपर्क केंद्र सरकार के मार्च 2026 के आधिकारिक दस्तावेज में औरंगाबाद टर्मिनल-अनुग्रह नारायण रोड नई रेललाइन की लंबाई 13 किलोमीटर और परियोजना लागत 441 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। यह लाइन औरंगाबाद शहर को मौजूदा रेल नेटवर्क से सीधे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।वर्तमान में औरंगाबाद शहर का अपना सीधा रेल संपर्क नहीं है। शहर से अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन की दूरी को देखते हुए नई रेललाइन बनने पर यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही जिले के व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद औरंगाबाद शहर को अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित नई रेललाइन परियोजना अब जमीन पर उतरने लगी है।परियोजना के पहले चरण में औरंगाबाद टर्मिनल से अनुग्रह नारायण रोड तक 12.906 किलोमीटर लंबी नई रेललाइन बिछाई जानी है। इसके लिए सदर प्रखंड के 11 मौजों में करीब 85.91 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे वर्षों से चली आ रही शहर को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग के पूरा होने की उम्मीद बढ़ी है।रेल मंत्रालय की ओर से जारी गजट अधिसूचना में इस विशेष रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई थी। अधिसूचना में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, औरंगाबाद को संबंधित प्रक्रिया के लिए सक्षम प्राधिकारी बनाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, यह रेल लाइन कई जगहों पर खेत के बीचोबीच गुजरेगी। ऐसी स्थिति में कुछ भूखंड दो हिस्सों में बंट सकता है और किसानों का कहना है कि अगर रेलवे लाइन बिछती है तो एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाना और खेती करने में परेशानी हो सकती है। कई जगहों के लिए किसान विरोध कर रहे और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अंडरपास बनाए जाने की भी मांग की गई है। इन 11 मौजों में ली जाएगी जमीन रेलवे की अधिसूचना के अनुसार प्रस्तावित रेललाइन के लिए जम्होर, करमा, जगदीशपुर, परसा, सुजनार, खैरा बिंद, रामपुर, मोरौली, कठौतिया, भरथौली और जोकहरी मौजा में जमीन अधिग्रहित की जानी है। इन सभी मौजों में मिलाकर करीब 85.9178 एकड़ यानी 34.7673 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के दायरे में है। जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से संबंधित रैयतों से संपर्क और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। अधिग्रहण के बाद नियमानुसार मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। इस पूरी परियोजना के तहत श्री सीमेंट के उत्तर परसा गांव के पास प्रस्तावित टर्मिनल बनाया जाएगा।. इससे रेल लाइन शहर के काफी करीब तक पहुंचेगी और यहां से यात्रियों को रेल सेवा मिलने की उम्मीद है। 441 करोड़ की परियोजना, बनेगा नया रेल संपर्क केंद्र सरकार के मार्च 2026 के आधिकारिक दस्तावेज में औरंगाबाद टर्मिनल-अनुग्रह नारायण रोड नई रेललाइन की लंबाई 13 किलोमीटर और परियोजना लागत 441 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। यह लाइन औरंगाबाद शहर को मौजूदा रेल नेटवर्क से सीधे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।वर्तमान में औरंगाबाद शहर का अपना सीधा रेल संपर्क नहीं है। शहर से अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन की दूरी को देखते हुए नई रेललाइन बनने पर यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही जिले के व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

