नोएडा में महिला ने किया सुसाइड:दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, सेल्समैन का काम करता है पति

नोएडा में महिला ने किया सुसाइड:दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, सेल्समैन का काम करता है पति

सेक्टर-49 थानाक्षेत्र के मंगतू कॉलोनी में रहने वाली महिला ने किराये के कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हरियाणा के पंचकूला निवासी भावना की शादी 2022 में अमरोहा के हसनपुर निवासी मंजुल चौहान से हुई थी। शादी के एक साल बाद दोनों को एक बेटा हुआ। कुछ साल पहले मंजुल पत्नी और बच्चों को लेकर नोएडा आ गए और एक पेट्रोल पंप में सेल्समैन का काम करने लगे। शनिवार को भावना और उसका बेटा कमरे पर थे। मंजुल काम पर गया हुआ था। इसी दौरान भावना ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे ने मां को देखा बेटे ने जब मां को लटका देखा तो जोर जोर से चीखने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मंजुल को दी। इसके बाद भावना ने मायके वालों को भी घटना के बारे में बताया गया। मृतका के पिता विनय कुमार ने दामाद और उसके घर वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दहेज के लिए करता परेशान विनय का दावा है कि मंजुल शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। उसे तरह-तरह के ताने देता था। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *