नागपुर में समस्तीपुर के युवक की हत्या:लूटपाट के दौरान चाकू से हमला, सरिया फैक्ट्री में काम करता था; पिता ने साजिश की जताई आशंका

नागपुर में समस्तीपुर के युवक की हत्या:लूटपाट के दौरान चाकू से हमला, सरिया फैक्ट्री में काम करता था; पिता ने साजिश की जताई आशंका

महाराष्ट्र के नागपुर में समस्तीपुर के एक युवक की हत्या कर दी गई। लूटपाट के दौरान चाकू घोंपकर मर्डर की सूचना है। शुक्रवार को शव गांव पहुंचे। शव देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ वार्ड-12 निवासी राजू कुमार(19) के तौर पर हुई है। ‘बेटा कमाने के लिए नागपुर गया था’ पिता विनोद सहनी ने बताया कि बेटा होली के बाद रोजी-रोटी के लिए नागपुर गया था। जहां एक सरिया फैक्ट्री में काम करता था। ज्यादा पैसा कमाने के लिए देर तक काम करता था। जिससे अच्छी आमदनी होने लगी थी। 30 सितंबर को मेरे पास फोन आया कि उसकी हत्या हो गई है। उस समय मैं कोलकाता था। ‘लूटपाट के दौरान मारा चाकू’ विनोद सहनी ने आगे बताया कि सूचना मिलने के बाद रोसड़ा पहुंचा। शुक्रवार शाम को राजू का शव गांव लाया गया है। कंपनी के स्टाफ का कहना है कि 29 सितंबर की रात वह नाइट शिफ्ट खत्म कर वापस कमरे पर लौट रहा था। रास्ते में चार पांच की संख्या में बदमाशों ने उसे घेर लिया। लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई। आशंका है कि साजिश के तहत उसे मारा गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। महाराष्ट्र के नागपुर में समस्तीपुर के एक युवक की हत्या कर दी गई। लूटपाट के दौरान चाकू घोंपकर मर्डर की सूचना है। शुक्रवार को शव गांव पहुंचे। शव देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ वार्ड-12 निवासी राजू कुमार(19) के तौर पर हुई है। ‘बेटा कमाने के लिए नागपुर गया था’ पिता विनोद सहनी ने बताया कि बेटा होली के बाद रोजी-रोटी के लिए नागपुर गया था। जहां एक सरिया फैक्ट्री में काम करता था। ज्यादा पैसा कमाने के लिए देर तक काम करता था। जिससे अच्छी आमदनी होने लगी थी। 30 सितंबर को मेरे पास फोन आया कि उसकी हत्या हो गई है। उस समय मैं कोलकाता था। ‘लूटपाट के दौरान मारा चाकू’ विनोद सहनी ने आगे बताया कि सूचना मिलने के बाद रोसड़ा पहुंचा। शुक्रवार शाम को राजू का शव गांव लाया गया है। कंपनी के स्टाफ का कहना है कि 29 सितंबर की रात वह नाइट शिफ्ट खत्म कर वापस कमरे पर लौट रहा था। रास्ते में चार पांच की संख्या में बदमाशों ने उसे घेर लिया। लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई। आशंका है कि साजिश के तहत उसे मारा गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *