नवादा में गैस सिलेंडर में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, परिवार के लोग समय पर आ गए थे बाहर

नवादा में गैस सिलेंडर में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, परिवार के लोग समय पर आ गए थे बाहर

नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड के शेरपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग की तेज लपटें और चिंगारी देखकर आसपास के लोग भी डर गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। गली संकरी होने और घर काफी ऊंचाई पर होने के कारण अग्निशमन वाहन को मौके तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। इसके बावजूद अग्निशमन कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। कई घरों में लगे समरसेबल और मोटर चालू कर पानी का इंतजाम किया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी से भी लगातार पानी की बौछार की गई। काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना से पहले ही घरवाले निकले बाहर बताया जा रहा है कि घटना से कुछ ही देर पहले परिवार के लोग उस जगह से नीचे आ गए थे, जहां रसोई में गैस सिलेंडर रखा था। इसके तुरंत बाद सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि घटना के समय ऊपर के हिस्से में कोई मौजूद नहीं था। लोगों के समय रहते नीचे आने और ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। आग से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सिलेंडर में आग किस वजह से लगी, इसका कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड के शेरपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग की तेज लपटें और चिंगारी देखकर आसपास के लोग भी डर गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। गली संकरी होने और घर काफी ऊंचाई पर होने के कारण अग्निशमन वाहन को मौके तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। इसके बावजूद अग्निशमन कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। कई घरों में लगे समरसेबल और मोटर चालू कर पानी का इंतजाम किया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी से भी लगातार पानी की बौछार की गई। काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना से पहले ही घरवाले निकले बाहर बताया जा रहा है कि घटना से कुछ ही देर पहले परिवार के लोग उस जगह से नीचे आ गए थे, जहां रसोई में गैस सिलेंडर रखा था। इसके तुरंत बाद सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि घटना के समय ऊपर के हिस्से में कोई मौजूद नहीं था। लोगों के समय रहते नीचे आने और ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। आग से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सिलेंडर में आग किस वजह से लगी, इसका कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *