नरसिंहपुर स्टेडियम में 42 फीट ऊंचे रावण का दहन:पहली बार जाट महासभा का आयोजन; आशीष-बिहारी उपाध्याय टीम की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को हंसाया

नरसिंहपुर स्टेडियम में 42 फीट ऊंचे रावण का दहन:पहली बार जाट महासभा का आयोजन; आशीष-बिहारी उपाध्याय टीम की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को हंसाया

नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के स्टेडियम मैदान में मंगलवार रात 42 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। जाट महासभा ने पहली बार स्टेडियम में बड़े स्तर पर आयोजन किया, जिसे देखने हजारों दर्शक पहुंचे। इस बार आतिशबाजी भी खास रही। दर्शकों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और पुलिस व्यवस्था की गई थी। चर्च मैदान की जगह स्टेडियम में हुआ आयोजन आयोजन समिति के सदस्य अमितेंद्र नारोलिया ने बताया कि हर साल रावण दहन चर्च मैदान में होता था। इस बार कार्यक्रम को बड़े स्तर पर करने के लिए स्टेडियम मैदान चुना गया। रावण का पुतला बनाने में करीब 68 से 70 हजार रुपए खर्च हुए। आशीष-बिहारी उपाध्याय की टीम ने दी प्रस्तुति सागर के सोशल मीडिया सेलिब्रिटी आशीष-बिहारी उपाध्याय और उनकी टीम ने हास्य-परिहास से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। आतिशबाजी भी पहले से ज्यादा आकर्षक रखी गई थी। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुरक्षा के लिए की गई बैरिकेडिंग रावण के पुतले के पास लोगों को जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। दर्शकों की सुरक्षा, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए तय जगहों पर पुलिस तैनात रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *