मंत्री बोले-सीजेपी का भविष्य नहीं, वह AAP की अवैध संतान:रामलीला मेले में पहुंचे जेपीएस राठौर, काकरोच पार्टी पर टिप्पणी करने से पहले किया परहेज

मंत्री बोले-सीजेपी का भविष्य नहीं, वह AAP की अवैध संतान:रामलीला मेले में पहुंचे जेपीएस राठौर, काकरोच पार्टी पर टिप्पणी करने से पहले किया परहेज

शाहजहांपुर में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर मंगलवार रात खिरनीबाग रामलीला मेले में पहुंचे। रात करीब 10 बजे मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सीजेपी को लेकर टिप्पणी की। कहा कि उसका कोई भविष्य नहीं है और वह आम आदमी पार्टी की अवैध संतान है। पहले टिप्पणी करने से किया परहेज मीडिया से बातचीत में मंत्री ने शुरुआत में काकरोच पार्टी पर बोलने से परहेज किया। उन्होंने कहा, “अरे, उसके ऊपर क्या कहें, वह कुछ नहीं है।” इसके बाद उन्होंने सीजेपी को आम आदमी पार्टी की अवैध संतान बताया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी पहुंचे खिरनीबाग रामलीला मैदान में मंगलवार रात 12:05 बजे रावण दहन का कार्यक्रम निर्धारित था। मेला कमेटी के संरक्षक वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी देर रात मैदान पहुंचे। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने मेले में आए लोगों से मुलाकात की और देश-प्रदेश के लोगों को विजयादशमी की बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *