दिल्ली साउथ कैफे में काउंटर के पास निकला जहरीला कोबरा:फुंकार सुनकर ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, RCRS टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

दिल्ली साउथ कैफे में काउंटर के पास निकला जहरीला कोबरा:फुंकार सुनकर ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, RCRS टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

कोरबा के घंटाघर स्थित दिल्ली साउथ कैफे में रविवार को एक जहरीला कोबरा सांप निकला। कैफे में ग्राहक मौजूद थे। काउंटर के पास फन फैलाए कोबरा को देखकर ग्राहकों में डर फैल गया। कैफे स्टाफ ने समझदारी दिखाते हुए ग्राहकों को सुरक्षित हटाया। उन्होंने तुरंत वन विभाग और RCRS (रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी) टीम को जानकारी दी। RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी कोशिश के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ा और एक डिब्बे में बंद किया। बाद में सांप को वन विभाग के निर्देश पर जंगल में छोड़ दिया गया। लोगों ने चैन की सांस ली। RCRS ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाकर तुरंत वन विभाग या RCRS को सूचना दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *