बेमेतरा के माता सिद्धि मंदिर में 9,740 ज्योतियां प्रज्वलित:1965 में किसान जीवन साहू को दिए थे स्वप्न में दर्शन, अष्टमी-नवमी पर उमड़ी भीड़

बेमेतरा के माता सिद्धि मंदिर में 9,740 ज्योतियां प्रज्वलित:1965 में किसान जीवन साहू को दिए थे स्वप्न में दर्शन, अष्टमी-नवमी पर उमड़ी भीड़

बेमेतरा मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध माता सिद्धि मंदिर में शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अष्टमी और नवमी पर सुबह 4 बजे से देर रात 12 बजे तक भक्तों ने दर्शन किए। यहां इस साल कुल 9,740 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित की गई हैं, जिनमें 121 आजीवन और 95 घी की ज्योतियां शामिल हैं। मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, माता का प्राकट्य 1965 में हुआ था। किसान जीवन साहू अपने खेत में हल चला रहे थे, तभी हल की नोक माता की प्रतिमा से टकराई। प्रतिमा मिलने के बाद उन्होंने खेत में ही पूजा शुरू कर दी। स्थानीय मान्यता है कि माता ने जीवन साहू को स्वप्न में दर्शन दिए थे। उनकी मनोकामनाएं पूरी होने और पुत्र प्राप्ति के बाद माता की महिमा दूर-दूर तक फैल गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *