नरसिंहपुर में युवक से मारपीट और बाइक में तोड़फोड़:एक लाख लूट ले जाने का भी आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

नरसिंहपुर में युवक से मारपीट और बाइक में तोड़फोड़:एक लाख लूट ले जाने का भी आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

नरसिंहपुर के ठेमी थाना क्षेत्र में 20 साल के नरेश कुमार चौधरी ने एसपी से शिकायत की है। उन्होंने आनंद उर्फ मंझा चौधरी और पूनम यादव पर मारपीट, बाइक तोड़ने और एक लाख रुपए लूटने का आरोप लगाया है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुई, जब नरेश झाड़ू खरीदने सहजपुर जा रहे थे। नरेश के मुताबिक, माध्यमिक शाला के पास दोनों आरोपियों ने उनका रास्ता रोका। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और उनकी मोटरसाइकिल तोड़ दी गई। नरेश ने बताया कि उनके पास झाड़ू के व्यापार के लिए हीरो कंपनी से लिया गया एक लाख रुपए का लोन था, जिसे आरोपी मोटरसाइकिल सहित ले गए। पुलिस ने नहीं लिया एक्शन नरेश ने उसी दिन ठेमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उनका रास्ता रोक रहे हैं और उन्हें पुलिस में शिकायत करने नहीं जाने दे रहे। नरेश ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए वापस दिलाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *