नदी में डूबे बुजुर्ग की 2 दिन से तलाश जारी:गोपालगंज में भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने के दौरान हाथ छूटा

नदी में डूबे बुजुर्ग की 2 दिन से तलाश जारी:गोपालगंज में भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने के दौरान हाथ छूटा

गोपालगंज में 2 दिन पहले दाहा नदी में 70 वर्षीय बुजुर्ग डूब गए। उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम लगातार उनकी तलाश कर रही है, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव से गुजरने वाली दाहा नदी की है। लापता बुजुर्ग की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव निवासी राम इकबाल चौधरी (70) के रूप में हुई है। राम इकबाल चौधरी बुधवार दोपहर अपने साथी ललन चौधरी के साथ भैंस चराने के लिए गांव से नदी की तरफ गए थे। दोनों ने नदी के दूसरी तरफ सियरूहां सियारामपुर गांव के चंवर में भैंस चराने के लिए भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने की कोशिश की। ललन चौधरी अपनी भैंस की पूंछ पकड़कर पहले नदी पार कर गए। लेकिन जैसे ही राम इकबाल चौधरी अपनी भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने लगे, इसी दौरान भैंस की पूंछ से उनका हाथ छूट गया। वे दाहा नदी के तेज बहाव में बहते हुए गहरे पानी में डूब गए। 2 दिन से गोताखोर कर रहे तलाश ललन चौधरी ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण तैराकों ने नदी में डूबे राम इकबाल चौधरी को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस बुधवार शाम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। गुरुवार सुबह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से वृद्ध की नदी में तलाश करवाई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे दिन वृद्ध की तलाश की। हालांकि, दो दिन बाद भी नदी में डूबे वृद्ध का कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी की तेज बहाव के कारण हो रही मुश्किल इस दौरान परिजन प्रशासन के माध्यम से डूबे वृद्ध की तलाश कराने की मांग कर रहे थे। नदी की तेज बहाव के कारण ऐसी संभावना लगाई जा रही है कि नदी की बहाव के कारण डूबे वृद्ध का शरीर कहीं दूर भी जा सकता है।फिलहाल प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ टीम की मदद से वृद्ध को ढूंढने का प्रयास लगातार जारी है। गोपालगंज में 2 दिन पहले दाहा नदी में 70 वर्षीय बुजुर्ग डूब गए। उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम लगातार उनकी तलाश कर रही है, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव से गुजरने वाली दाहा नदी की है। लापता बुजुर्ग की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव निवासी राम इकबाल चौधरी (70) के रूप में हुई है। राम इकबाल चौधरी बुधवार दोपहर अपने साथी ललन चौधरी के साथ भैंस चराने के लिए गांव से नदी की तरफ गए थे। दोनों ने नदी के दूसरी तरफ सियरूहां सियारामपुर गांव के चंवर में भैंस चराने के लिए भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने की कोशिश की। ललन चौधरी अपनी भैंस की पूंछ पकड़कर पहले नदी पार कर गए। लेकिन जैसे ही राम इकबाल चौधरी अपनी भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने लगे, इसी दौरान भैंस की पूंछ से उनका हाथ छूट गया। वे दाहा नदी के तेज बहाव में बहते हुए गहरे पानी में डूब गए। 2 दिन से गोताखोर कर रहे तलाश ललन चौधरी ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण तैराकों ने नदी में डूबे राम इकबाल चौधरी को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस बुधवार शाम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। गुरुवार सुबह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से वृद्ध की नदी में तलाश करवाई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे दिन वृद्ध की तलाश की। हालांकि, दो दिन बाद भी नदी में डूबे वृद्ध का कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी की तेज बहाव के कारण हो रही मुश्किल इस दौरान परिजन प्रशासन के माध्यम से डूबे वृद्ध की तलाश कराने की मांग कर रहे थे। नदी की तेज बहाव के कारण ऐसी संभावना लगाई जा रही है कि नदी की बहाव के कारण डूबे वृद्ध का शरीर कहीं दूर भी जा सकता है।फिलहाल प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ टीम की मदद से वृद्ध को ढूंढने का प्रयास लगातार जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *