जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार:खंडहरनुमा मकान में लंबे समय से चल रहा था जुए का खेल, मोबाइल और ताश बरामद

जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार:खंडहरनुमा मकान में लंबे समय से चल रहा था जुए का खेल, मोबाइल और ताश बरामद

बोकारो की चास पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 10 मोबाइल फोन, 4,840 रुपए नकद, ताश और एक दरी बरामद की गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुआ अड्डों पर पुलिस की सख्ती बढ़ सकती है। चास थाना के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें चास के अंसारी मोहल्ला स्थित सुधीर खटाल के पीछे एक खंडहरनुमा मकान में कुछ असामाजिक तत्वों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। मकान की घेराबंदी कर छापेमारी सूचना की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वहां बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी करके छापा मारा और मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद अंसारी, गुड्डू महतो, हसन अंसारी, सुलतान स्वर्णकार, अमर कुमार राजवार, आलोक चटर्जी, एकनाथ यादव, मनीष कुमार राय, एरफान रजा और अब्दुल अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ चास थाना में मामला दर्ज किया है। छोटू करवा रहा था जुआ अड्डे का संचालन थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ और जांच में सामने आया है कि उस जगह पर लंबे समय से जुआ का खेल चलाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इस जुआ अड्डे का संचालन छोटू नाम का व्यक्ति करवा रहा था। उसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज है और अभी वह जमानत पर बाहर है। पुलिस ने कहा कि उसकी भूमिका की जांच की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर लिया है। छापेमारी में चास थाना के पुलिसकर्मी और जवान शामिल थे। मामले में आगे की जांच चल रही है। बोकारो की चास पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 10 मोबाइल फोन, 4,840 रुपए नकद, ताश और एक दरी बरामद की गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुआ अड्डों पर पुलिस की सख्ती बढ़ सकती है। चास थाना के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें चास के अंसारी मोहल्ला स्थित सुधीर खटाल के पीछे एक खंडहरनुमा मकान में कुछ असामाजिक तत्वों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। मकान की घेराबंदी कर छापेमारी सूचना की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वहां बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी करके छापा मारा और मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद अंसारी, गुड्डू महतो, हसन अंसारी, सुलतान स्वर्णकार, अमर कुमार राजवार, आलोक चटर्जी, एकनाथ यादव, मनीष कुमार राय, एरफान रजा और अब्दुल अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ चास थाना में मामला दर्ज किया है। छोटू करवा रहा था जुआ अड्डे का संचालन थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ और जांच में सामने आया है कि उस जगह पर लंबे समय से जुआ का खेल चलाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इस जुआ अड्डे का संचालन छोटू नाम का व्यक्ति करवा रहा था। उसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज है और अभी वह जमानत पर बाहर है। पुलिस ने कहा कि उसकी भूमिका की जांच की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर लिया है। छापेमारी में चास थाना के पुलिसकर्मी और जवान शामिल थे। मामले में आगे की जांच चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *