देवास में एक घंटे तक कॉलोनी में घूमे नकाबपोश बदमाश:3 घरों में चोरी की कोशिश; CCTV में गेट-खिड़कियां तोड़ते दिखे

देवास में एक घंटे तक कॉलोनी में घूमे नकाबपोश बदमाश:3 घरों में चोरी की कोशिश; CCTV में गेट-खिड़कियां तोड़ते दिखे

देवास के रामनगर कॉलोनी में दो नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार रात को तीन घरों में चोरी का प्रयास किया। बाइक पर सवार ये बदमाश करीब एक घंटे तक बेखौफ होकर कॉलोनी में घूमते रहे। बदमाशों ने टोपी और रूमाल से अपना चेहरा ढका हुआ था। उन्होंने एक के बाद एक तीन मकानों को निशाना बनाया। उन्होंने चैन गेट फांदकर घरों के मुख्य गेट के नकुचे तोड़ने और खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई
चोरी के इस प्रयास की पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश बेखौफ तरीके से कॉलोनी में घूमते हुए साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज के अनुसार, उन्होंने पहले एक मकान के गेट से छेड़छाड़ की, फिर दूसरे और तीसरे मकान को निशाना बनाया। जब वे गेट खोलने में कामयाब नहीं हुए, तो बदमाशों ने खिड़कियों को तोड़ने का प्रयास किया। एक घंटे तक कॉलोनी में घूमते रहे
करीब एक घंटे तक कॉलोनी में घूमने के बावजूद चोरी करने में असफल रहने पर वे अपनी बाइक से निकल गए। इस घटना के बाद रामनगर के रहवासियों में चिंता बढ़ गई है। रहवासी राकेश गुप्ता ने बताया कि बदमाशों ने तीन मकानों में घुसने का प्रयास किया था। उन्होंने गेट खोलने और खिड़कियां तोड़ने की कोशिश की। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में एक आवेदन दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये दोनों बदमाश किसी गिरोह का हिस्सा हैं या उनका संबंध आसपास हुई अन्य आपराधिक वारदातों से भी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *