आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद शव उठाने पर अड़े परिजन:पुरानी रंजिश में की थी फायरिंग, एक की मौत, 7 घायल

आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद शव उठाने पर अड़े परिजन:पुरानी रंजिश में की थी फायरिंग, एक की मौत, 7 घायल

पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के सियाणा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान फायरिंग में 52 साल के विरेन्द्रसिंह की सीने में गोली लगने से मौत हो गई।
घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए, जिनमें रतिदेवसिंह और भगाराम का बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। शनिवार को मृतक का शव बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में है और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव लेने की बात पर अड़े हैं। शव मॉर्च्युरी में, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन शुक्रवार को हुई फायरिंग के बाद 52 साल के विरेन्द्रसिंह की मौत हो गई थी। शनिवार को उनका शव बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखा हुआ है। मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाने की बात पर अड़े हैं। पुलिस अधिकारी परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। शनिवार सुबह बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर पुलिसकर्मी, मृतक के परिजन और परिचित मौजूद रहे। मजदूर लेकर तारबंदी के लिए जा रहे थे जेतपुर थाना क्षेत्र के सियाणा गांव में विरेन्द्रसिंह मजदूरों को लेकर तारबंदी करवाने जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते रिश्ते के भाइयों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले टक्कर मारकर ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में सियाणा (जेतपुर) गांव निवासी 52 साल के विरेन्द्रसिंह पुत्र अभयसिंह के सीने में गोली लगी। गोली लगने के बाद उनकी मौत हो गई। 6 अन्य लोग घायल घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए। घायलों में 80 साल के शैतानसिंह पुत्र गजेसिंह, 46 साल के रतिदेवसिंह पुत्र शैतानसिंह, मरडिया गांव निवासी 25 साल के मजदूर भरत उर्फ भगाराम पुत्र भंवरराम भील, सूरजभान सिंह पुत्र शैतानसिंह और लक्षिता कंवर पुत्री रतिदेवसिंह शामिल हैं। इनमें रतिदेवसिंह और भगाराम को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस परिजनों से कर रही समझाइश घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार को भी पुलिस अधिकारी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर मौजूद रहे। मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी फिलहाल परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने में जुटे हैं। …… यह भी पढ़े – *तारबंदी विवाद में युवक के सीने में गोली मारकर हत्या:* भाई बोला- पुलिस को बताया था, फिर भी लेट आई; शव लेने से इनकार किया

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *