दिल्ली की CPI रैली के लिए शेखपुरा से रवाना नेता-कार्यकर्ता:जिला मंत्री बोले- महंगाई-बेरोजगारी से जनता परेशान, 1 सितंबर को रामलीला मैदान में कार्यक्रम

दिल्ली की CPI रैली के लिए शेखपुरा से रवाना नेता-कार्यकर्ता:जिला मंत्री बोले- महंगाई-बेरोजगारी से जनता परेशान, 1 सितंबर को रामलीला मैदान में कार्यक्रम

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 सितंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की ओर से प्रस्तावित विशाल रैली में शामिल होने के लिए रविवार को शेखपुरा से बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। कार्यकर्ता हाथों में लाल झंडे लेकर शेखपुरा, सिरारी और कोसुम्भा रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेल मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। पार्टी नेताओं के अनुसार, दिल्ली में होने वाली रैली में महंगाई, बेरोजगारी, लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। तीन स्टेशनों से दिल्ली के लिए निकले कार्यकर्ता CPI के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग समूहों में शेखपुरा, सिरारी और कोसुम्भा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से ट्रेन पकड़कर वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के लाल झंडे ले रखे थे। पार्टी नेताओं का कहना है कि शेखपुरा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेने जा रहे हैं। दिल्ली पहुंचकर वे 1 सितंबर को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला मंत्री बोले- बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी CPI के जिला मंत्री प्रभात कुमार पांडेय ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ी है। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में तनाव का वातावरण बना हुआ है और लोगों का अमन-चैन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जवाबदेही से बचने के लिए धर्म की आड़ ले रही है। ‘नफरत के जरिए असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा’ प्रभात कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नफरत को बढ़ावा दे रही है और ‘फूट डालो और शासन करो’ की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि समाज में यह विभाजन इसलिए पैदा किया जा रहा है, ताकि जनता का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई और अन्य बुनियादी समस्याओं से हटाया जा सके। जिला मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि NDA सरकार ने संविधान सम्मत और विधि सम्मत व्यवस्था को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी दिल्ली की रैली में अपनी आवाज बुलंद करेगी। ‘रैली में आम लोगों की बड़ी भागीदारी होगी’ प्रभात कुमार पांडेय ने दावा किया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में आम लोगों की बड़ी और अभूतपूर्व भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। शेखपुरा से रवाना हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी रैली में शामिल होने को लेकर उत्साह जताया। पार्टी नेताओं के मुताबिक, रैली के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 सितंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की ओर से प्रस्तावित विशाल रैली में शामिल होने के लिए रविवार को शेखपुरा से बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। कार्यकर्ता हाथों में लाल झंडे लेकर शेखपुरा, सिरारी और कोसुम्भा रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेल मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। पार्टी नेताओं के अनुसार, दिल्ली में होने वाली रैली में महंगाई, बेरोजगारी, लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। तीन स्टेशनों से दिल्ली के लिए निकले कार्यकर्ता CPI के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग समूहों में शेखपुरा, सिरारी और कोसुम्भा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से ट्रेन पकड़कर वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के लाल झंडे ले रखे थे। पार्टी नेताओं का कहना है कि शेखपुरा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेने जा रहे हैं। दिल्ली पहुंचकर वे 1 सितंबर को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला मंत्री बोले- बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी CPI के जिला मंत्री प्रभात कुमार पांडेय ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ी है। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में तनाव का वातावरण बना हुआ है और लोगों का अमन-चैन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जवाबदेही से बचने के लिए धर्म की आड़ ले रही है। ‘नफरत के जरिए असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा’ प्रभात कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नफरत को बढ़ावा दे रही है और ‘फूट डालो और शासन करो’ की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि समाज में यह विभाजन इसलिए पैदा किया जा रहा है, ताकि जनता का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई और अन्य बुनियादी समस्याओं से हटाया जा सके। जिला मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि NDA सरकार ने संविधान सम्मत और विधि सम्मत व्यवस्था को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी दिल्ली की रैली में अपनी आवाज बुलंद करेगी। ‘रैली में आम लोगों की बड़ी भागीदारी होगी’ प्रभात कुमार पांडेय ने दावा किया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में आम लोगों की बड़ी और अभूतपूर्व भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। शेखपुरा से रवाना हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी रैली में शामिल होने को लेकर उत्साह जताया। पार्टी नेताओं के मुताबिक, रैली के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *