पटना- युवती को बचाने में पलटी स्कॉर्पियो:सचिवालय इलाके में हादसा, 5 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरी गाड़ी

पटना- युवती को बचाने में पलटी स्कॉर्पियो:सचिवालय इलाके में हादसा, 5 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरी गाड़ी

पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित 10 सर्कुलर रोड में रविवार को स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा 31 नंबर वीआईपी पोस्ट के पास हुआ। स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे। हादसे में तीनों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवती सड़क पर स्कूटी चलाना सीख रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो के सामने अचानक युवती आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और गाड़ी को यू-टर्न लेने की कोशिश की। 90kmph की रफ्तार से चल रही थी स्कॉर्पियो चश्मदीदों का कहना है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अचानक मोड़ लेने के बाद गाड़ी संतुलन खो बैठी और करीब पांच फीट हवा में उछलने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सचिवालय थाना और ट्रैफिक चेक पोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मुख्यमंत्री आवास और लोक भवन के पास हादसा जिस जगह हादसा हुआ, वह काफी रिहायशी और संवेदनशील इलाका है। यहां मुख्यमंत्री आवास और लोक भवन भी पास में स्थित हैं। सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो पुलिस की गाड़ी थी। स्टीकर लगी हुई है। बताया जा रहा कि सीखने के दौरान हादसा हुआ है। पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित 10 सर्कुलर रोड में रविवार को स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा 31 नंबर वीआईपी पोस्ट के पास हुआ। स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे। हादसे में तीनों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवती सड़क पर स्कूटी चलाना सीख रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो के सामने अचानक युवती आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और गाड़ी को यू-टर्न लेने की कोशिश की। 90kmph की रफ्तार से चल रही थी स्कॉर्पियो चश्मदीदों का कहना है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अचानक मोड़ लेने के बाद गाड़ी संतुलन खो बैठी और करीब पांच फीट हवा में उछलने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सचिवालय थाना और ट्रैफिक चेक पोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मुख्यमंत्री आवास और लोक भवन के पास हादसा जिस जगह हादसा हुआ, वह काफी रिहायशी और संवेदनशील इलाका है। यहां मुख्यमंत्री आवास और लोक भवन भी पास में स्थित हैं। सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो पुलिस की गाड़ी थी। स्टीकर लगी हुई है। बताया जा रहा कि सीखने के दौरान हादसा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *