सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में रविवार को कोसी महासेतु के बगल स्थित पश्चिमी गाइड बांध के किनारे पानी में मगरमच्छ दिखाई देने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ पर नजर पड़ने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना भपटियाही थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से उसके सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी यह तय करेंगे कि मगरमच्छ को किस सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाना है। पानी में मगरमच्छ दिखते ही जुटने लगी ग्रामीणों की भीड़ ग्रामीणों के अनुसार, पश्चिमी गाइड बांध के किनारे पानी में मगरमच्छ दिखाई दिया था। कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ पकड़े जाने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने भीड़ को मगरमच्छ से दूरी बनाए रखने की सलाह दी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। पुलिस ने लोगों से की जंगली जीवों से दूर रहने की अपील पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि भविष्य में मगरमच्छ या किसी अन्य जंगली अथवा जलीय जीव के दिखाई देने पर खुद उसे पकड़ने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें। तत्काल पुलिस या वन विभाग को सूचना दें, ताकि संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से कार्रवाई कर सके। भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने रविवार दोपहर बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में रविवार को कोसी महासेतु के बगल स्थित पश्चिमी गाइड बांध के किनारे पानी में मगरमच्छ दिखाई देने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ पर नजर पड़ने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना भपटियाही थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से उसके सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी यह तय करेंगे कि मगरमच्छ को किस सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाना है। पानी में मगरमच्छ दिखते ही जुटने लगी ग्रामीणों की भीड़ ग्रामीणों के अनुसार, पश्चिमी गाइड बांध के किनारे पानी में मगरमच्छ दिखाई दिया था। कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ पकड़े जाने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने भीड़ को मगरमच्छ से दूरी बनाए रखने की सलाह दी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। पुलिस ने लोगों से की जंगली जीवों से दूर रहने की अपील पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि भविष्य में मगरमच्छ या किसी अन्य जंगली अथवा जलीय जीव के दिखाई देने पर खुद उसे पकड़ने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें। तत्काल पुलिस या वन विभाग को सूचना दें, ताकि संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से कार्रवाई कर सके। भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने रविवार दोपहर बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

