दिग्विजय सिंह ने ‘सत्य सनातन धर्म की जय’ नारा देते हुए किया यात्रा का आगाज, जीतू पटवारी भी शामिल

दिग्विजय सिंह ने ‘सत्य सनातन धर्म की जय’ नारा देते हुए किया यात्रा का आगाज, जीतू पटवारी भी शामिल

MP News : कांग्रेस के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज सूबे की धर्मनगरी उज्जैन से आगाज हो गया है। दिग्विजय सिंह ने यात्रा का शुभारंभ ‘सत्य सनातन धर्म की जय’ नारा देते हुए किया। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। हालांकि, उनकी ये यात्रा भी नर्मदा परिक्रमा की तरह धार्मिक बताई जा रही है।

आपको बता दें कि, यात्रा की शुरुआत से पहले दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यही सबसे पहले उन्होंने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इससे पहले उन्होंने भगवान चिंतामन गणेश और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया और यात्रा की सफलता की कामना की।

खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *