घरौंडा में ट्यूबवेल की मोटर-तार चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:चोरी की नकदी बरामद, नशे की पूर्ति के लिए करते वारदात, ₹5 हजार बरामद

घरौंडा में ट्यूबवेल की मोटर-तार चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:चोरी की नकदी बरामद, नशे की पूर्ति के लिए करते वारदात, ₹5 हजार बरामद

करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में खेतों से ट्यूबवेल की मोटर और तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पानीपत जिले के गांव राणा माजरा निवासी सरवर उर्फ कुटरी और गुलीस्तार उर्फ गुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से 5 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की पूर्ति और जल्दी पैसा कमाने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक करनाल करन गोयल के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए-3 की टीम ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। सीआईए-3 प्रभारी निरीक्षक अजेय के नेतृत्व में एएसआई राजेश शर्मा की टीम ने 19 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को कोर्ट घरौंडा में पेश कर नियमानुसार गिरफ्तार किया। 7 सितंबर को दर्ज हुआ था मामला पुलिस के अनुसार, घरौंडा थाना क्षेत्र के खेतों से ट्यूबवेल की मोटर और तार चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में बीती 7 सितंबर को थाना घरौंडा में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की वारदातों में दोनों आरोपियों की संलिप्तता से जुड़े साक्ष्य जुटाए। इसके बाद उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया गया। नशे की पूर्ति के लिए करते थे चोरी प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की जरूरत पूरी करने और जल्दी पैसा कमाने के लिए खेतों से ट्यूबवेल की मोटर व तार चोरी करते थे। पुलिस ने दोनों से जरूरी पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की। एक दिन के रिमांड के बाद जेल भेजे पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला। रिमांड के दौरान पूछताछ और आवश्यक जांच पूरी करने के बाद दोनों को दोबारा अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *