दरभंगा में 160 ASI बने SI:SSP ने 90 पदाधिकारियों के कंधे पर लगाया स्टार, बोले- बढ़ी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं

दरभंगा में 160 ASI बने SI:SSP ने 90 पदाधिकारियों के कंधे पर लगाया स्टार, बोले- बढ़ी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं

पुलिस केंद्र दरभंगा में शुक्रवार को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पद पर पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। दरभंगा में कुल 160 ASI को SI पद पर पदोन्नति मिली है। इनमें से 90 पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया। इस दौरान एसएसपी ने पदोन्नत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों और बढ़े हुए दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। ऐसे में सभी पदाधिकारी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आमजन की सेवा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
एसएसपी ने पदोन्नत पदाधिकारियों से कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों की सेवा और सुरक्षा भी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आमजन के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने और अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही।
उन्होंने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को बिहार पुलिस का नाम ऊंचा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने की सलाह दी। एसएसपी ने कहा कि यदि सभी पदाधिकारी इसी तरह ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे तो भविष्य में भी उन्हें आगे बढ़ने और पदोन्नति के अवसर मिलते रहेंगे। पीपिंग समारोह के दौरान पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। कंधे पर नए पद के स्टार लगने के बाद पदाधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर प्रतिबद्धता जताई। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस केंद्र दरभंगा में शुक्रवार को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पद पर पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। दरभंगा में कुल 160 ASI को SI पद पर पदोन्नति मिली है। इनमें से 90 पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया। इस दौरान एसएसपी ने पदोन्नत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों और बढ़े हुए दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। ऐसे में सभी पदाधिकारी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आमजन की सेवा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
एसएसपी ने पदोन्नत पदाधिकारियों से कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों की सेवा और सुरक्षा भी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आमजन के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने और अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही।
उन्होंने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को बिहार पुलिस का नाम ऊंचा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने की सलाह दी। एसएसपी ने कहा कि यदि सभी पदाधिकारी इसी तरह ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे तो भविष्य में भी उन्हें आगे बढ़ने और पदोन्नति के अवसर मिलते रहेंगे। पीपिंग समारोह के दौरान पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। कंधे पर नए पद के स्टार लगने के बाद पदाधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर प्रतिबद्धता जताई। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *