भागलपुर के सुनसान इलाके में शव मिला था। मामले में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया है। लाश मिट्टी में गाड़ी हुई थी। दुर्गंध आने के बाद जमीन की खुदाई की गई थी, जिसके बाद यह शव मिला था। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलमान उर्फ फेकू और मोहम्मद सारिक उर्फ मोनू है। पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेन-देन के विवाद में मोहम्मद सलमान की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने पहचान और सबूत छिपाने के लिए शव को बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के पास एक सुनसान जगह पर गड्ढा खोदकर मिट्टी के नीचे दफना दिया था। यह मामला 22 सितंबर को सामने आया, जब डायल-112 की टीम को तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही 112 की टीम और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। वहां की स्थिति देखकर जमीन के अंदर कुछ दबे होने का संदेह हुआ। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई। खुदाई के दौरान मिट्टी के नीचे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मामला इशाकचक थाना क्षेत्र का है। हिरासत में लेने के बाद राज खोला पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और फिर मुखबिरों को लगाया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कड़ियां जोड़नी शुरू कीं और आरोपियों तक पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस को ईशाचक इलाके के ही रहने वाले फेकू और मोहम्मद सारिक उर्फ मोनू की भूमिका संदिग्ध लगी। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामले की परतें खुलती चली गईं।
कुल्हाड़ी, खंती और कुदाल बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की है। इसके अलावा शव दफनाने में इस्तेमाल किए गए दो खंती और एक कुदाल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का री-क्रिएशन भी कराया।
नशे के एंगल की भी जांच
सिटी एसपी अतूलेश झा ने बताया कि 22 सितंबर को सुनसान जगह से बरामद अज्ञात शव के इस ब्लाइंड केस का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है और नशे के एंगल को भी जांच के दायरे में रखा गया है। भागलपुर के सुनसान इलाके में शव मिला था। मामले में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया है। लाश मिट्टी में गाड़ी हुई थी। दुर्गंध आने के बाद जमीन की खुदाई की गई थी, जिसके बाद यह शव मिला था। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलमान उर्फ फेकू और मोहम्मद सारिक उर्फ मोनू है। पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेन-देन के विवाद में मोहम्मद सलमान की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने पहचान और सबूत छिपाने के लिए शव को बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के पास एक सुनसान जगह पर गड्ढा खोदकर मिट्टी के नीचे दफना दिया था। यह मामला 22 सितंबर को सामने आया, जब डायल-112 की टीम को तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही 112 की टीम और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। वहां की स्थिति देखकर जमीन के अंदर कुछ दबे होने का संदेह हुआ। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई। खुदाई के दौरान मिट्टी के नीचे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मामला इशाकचक थाना क्षेत्र का है। हिरासत में लेने के बाद राज खोला पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और फिर मुखबिरों को लगाया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कड़ियां जोड़नी शुरू कीं और आरोपियों तक पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस को ईशाचक इलाके के ही रहने वाले फेकू और मोहम्मद सारिक उर्फ मोनू की भूमिका संदिग्ध लगी। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामले की परतें खुलती चली गईं।
कुल्हाड़ी, खंती और कुदाल बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की है। इसके अलावा शव दफनाने में इस्तेमाल किए गए दो खंती और एक कुदाल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का री-क्रिएशन भी कराया।
नशे के एंगल की भी जांच
सिटी एसपी अतूलेश झा ने बताया कि 22 सितंबर को सुनसान जगह से बरामद अज्ञात शव के इस ब्लाइंड केस का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है और नशे के एंगल को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

