तकनीकी शिक्षा से युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे:संतोष सुमन; कहा- पढ़ाई के साथ स्किल पर दें जोर, छात्रों को नौकरी की गारंटी दी

तकनीकी शिक्षा से युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे:संतोष सुमन; कहा- पढ़ाई के साथ स्किल पर दें जोर, छात्रों को नौकरी की गारंटी दी

तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोल सकती है। इसके लिए छात्रों को डिग्री के साथ तकनीकी दक्षता भी हासिल करनी होगी। यह बातें लघु जल संसाधन मंत्री और हम सेक्युलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने शुक्रवार को गयाजी में कहीं। वे रौना चाकंद स्थित एक निजी कॉलेज में आयोजित नए इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों से नियमित पढ़ाई करने और तकनीकी क्षेत्र में अपनी क्षमता बढ़ाने की अपील की। छात्रों से तकनीकी जानकारी पर फोकस करने की अपील मंत्री ने कहा कि आज के दौर में केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है। छात्रों को अपनी पढ़ाई के साथ तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक ज्ञान पर भी ध्यान देना होगा। इससे वे आगे रोजगार और करियर के बेहतर अवसर हासिल कर सकेंगे। विधायक मनोरमा देवी भी रहीं मौजूद कार्यक्रम में बेलागंज विधायक मनोरमा देवी भी शामिल हुईं। उन्होंने शिक्षा के साथ महिला सशक्तिकरण और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका पर बात रखी। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन हरि प्रपन्न ने पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए रोजगार को लेकर संस्थान की योजना बताई। उन्होंने कहा कि छात्र नियमित क्लास करें और पढ़ाई पर ध्यान दें। संस्थान में ही कंपनियों को बुलाकर कैंपस चयन कराया जाएगा। उन्होंने छात्रों को नौकरी की गारंटी का भरोसा भी दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान में पॉलिटेक्निक के साथ बीसीए, बीबीए और एमबीए की पढ़ाई भी उपलब्ध है। उनका जोर प्लेग्रुप से लेकर उच्च शिक्षा तक एक ही परिसर में शिक्षा की व्यवस्था विकसित करने पर रहा। छात्रों को अनुशासन में रहना जरूरी कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने पौधारोपण और दीप प्रज्वलन से की। गयाजी कॉलेज के शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ जिम्मेदारी और अनुशासन पर ध्यान देने की बात कही। आर्श सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की प्रबंध निदेशक डॉ. कविता निश्चल ने वैज्ञानिक सोच विकसित करने की बात कही। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नवनीत निश्चल ने मेहनत और समर्पण को जरूरी बताया। इस दौरान कंप्यूटर साइंस के एचओडी राहुल, सिविल के अविनाश, मैकेनिकल के उत्तम और इलेक्ट्रिकल के मनीष ने छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान की जरूरत बताई। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भगवान कृष्ण पर आधारित शास्त्रीय-फ्यूजन नृत्य, रेट्रो डांस, भजन और बॉलीवुड प्रस्तुतियां हुईं। शांति निकेतन एकेडमी की प्राचार्या पल्लवी सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोल सकती है। इसके लिए छात्रों को डिग्री के साथ तकनीकी दक्षता भी हासिल करनी होगी। यह बातें लघु जल संसाधन मंत्री और हम सेक्युलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने शुक्रवार को गयाजी में कहीं। वे रौना चाकंद स्थित एक निजी कॉलेज में आयोजित नए इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों से नियमित पढ़ाई करने और तकनीकी क्षेत्र में अपनी क्षमता बढ़ाने की अपील की। छात्रों से तकनीकी जानकारी पर फोकस करने की अपील मंत्री ने कहा कि आज के दौर में केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है। छात्रों को अपनी पढ़ाई के साथ तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक ज्ञान पर भी ध्यान देना होगा। इससे वे आगे रोजगार और करियर के बेहतर अवसर हासिल कर सकेंगे। विधायक मनोरमा देवी भी रहीं मौजूद कार्यक्रम में बेलागंज विधायक मनोरमा देवी भी शामिल हुईं। उन्होंने शिक्षा के साथ महिला सशक्तिकरण और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका पर बात रखी। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन हरि प्रपन्न ने पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए रोजगार को लेकर संस्थान की योजना बताई। उन्होंने कहा कि छात्र नियमित क्लास करें और पढ़ाई पर ध्यान दें। संस्थान में ही कंपनियों को बुलाकर कैंपस चयन कराया जाएगा। उन्होंने छात्रों को नौकरी की गारंटी का भरोसा भी दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान में पॉलिटेक्निक के साथ बीसीए, बीबीए और एमबीए की पढ़ाई भी उपलब्ध है। उनका जोर प्लेग्रुप से लेकर उच्च शिक्षा तक एक ही परिसर में शिक्षा की व्यवस्था विकसित करने पर रहा। छात्रों को अनुशासन में रहना जरूरी कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने पौधारोपण और दीप प्रज्वलन से की। गयाजी कॉलेज के शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ जिम्मेदारी और अनुशासन पर ध्यान देने की बात कही। आर्श सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की प्रबंध निदेशक डॉ. कविता निश्चल ने वैज्ञानिक सोच विकसित करने की बात कही। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नवनीत निश्चल ने मेहनत और समर्पण को जरूरी बताया। इस दौरान कंप्यूटर साइंस के एचओडी राहुल, सिविल के अविनाश, मैकेनिकल के उत्तम और इलेक्ट्रिकल के मनीष ने छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान की जरूरत बताई। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भगवान कृष्ण पर आधारित शास्त्रीय-फ्यूजन नृत्य, रेट्रो डांस, भजन और बॉलीवुड प्रस्तुतियां हुईं। शांति निकेतन एकेडमी की प्राचार्या पल्लवी सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *