दरभंगा में सफाईकर्मी की तालाब किनारे मिली लाश:2 दिन पहले घर से चाय पीने निकले थे, शर्ट और अंडरवीयर में थी डेड बॉडी

दरभंगा में एक शख्स की लाश मिली है। मृतक भठियारीसराय निवासी कुणाल राम (33) है। जो नगर निगम के सफाईकर्मी थे। उनकी लाश शहर के बीच हराही तालाब में जलकुंभी के बीच मिली है। बॉडी पर शर्ट और अंडरवियर था, जबकि पैंट नहीं मिली। इसको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कुणाल शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर से चाय पीने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। शुक्रवार और शनिवार को परिजन ने काफी खोजबीन की। जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो कोतवाली थाने में उनके लापता होने की सूचना दी गई। रविवार को तालाब से शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कुणाल राम के रूप में की।
शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को तालाब से निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मोबाइल और सोने का लॉकेट नहीं मिला
मृतक के भाई राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि कुणाल की हत्या कर शव को हराही तालाब में फेंका गया है। मोहल्ले के एक ऑटो चालक ने घर पहुंचकर जानकारी दी कि कुणाल का शव हराही पोखर में पड़ा हुआ है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
राहुल कुमार के मुताबिक, कुणाल के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चेहरा भी क्षतिग्रस्त था और जीभ पर कटे होने का निशान था। पीठ पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने जैसा निशान मिला। हालांकि, इन चोटों और मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
परिजनों का यह भी कहना है कि कुणाल के शरीर से जींस, मोबाइल फोन और सोने का हनुमान लॉकेट नहीं मिला है।
दो साल से नगर निगम में कर रहे थे सफाई कर्मी का काम
परिजनों ने बताया कि कुणाल राम पिछले करीब दो साल से नगर निगम में सफाई कर्मी के रूप में काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। भाई राहुल ने कहा कि कुणाल ही परिवार के लिए कमाने वाले सदस्यों में से एक थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
राहुल ने कहा कि कुणाल का किसी से कोई बड़ा विवाद या दुश्मनी नहीं थी। परिवार को फिलहाल यह भी पता नहीं है कि उनकी हत्या किसने और क्यों की होगी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
नगर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हराही तालाब से एक शव बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। कोतवाली थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक इसी इलाके का रहने वाला था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अब कुणाल के घर से निकलने के बाद की गतिविधियों, उनके संपर्क में आए लोगों, मोबाइल फोन और अन्य सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है। दरभंगा में एक शख्स की लाश मिली है। मृतक भठियारीसराय निवासी कुणाल राम (33) है। जो नगर निगम के सफाईकर्मी थे। उनकी लाश शहर के बीच हराही तालाब में जलकुंभी के बीच मिली है। बॉडी पर शर्ट और अंडरवियर था, जबकि पैंट नहीं मिली। इसको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कुणाल शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर से चाय पीने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। शुक्रवार और शनिवार को परिजन ने काफी खोजबीन की। जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो कोतवाली थाने में उनके लापता होने की सूचना दी गई। रविवार को तालाब से शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कुणाल राम के रूप में की।
शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को तालाब से निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मोबाइल और सोने का लॉकेट नहीं मिला
मृतक के भाई राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि कुणाल की हत्या कर शव को हराही तालाब में फेंका गया है। मोहल्ले के एक ऑटो चालक ने घर पहुंचकर जानकारी दी कि कुणाल का शव हराही पोखर में पड़ा हुआ है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
राहुल कुमार के मुताबिक, कुणाल के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चेहरा भी क्षतिग्रस्त था और जीभ पर कटे होने का निशान था। पीठ पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने जैसा निशान मिला। हालांकि, इन चोटों और मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
परिजनों का यह भी कहना है कि कुणाल के शरीर से जींस, मोबाइल फोन और सोने का हनुमान लॉकेट नहीं मिला है।
दो साल से नगर निगम में कर रहे थे सफाई कर्मी का काम
परिजनों ने बताया कि कुणाल राम पिछले करीब दो साल से नगर निगम में सफाई कर्मी के रूप में काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। भाई राहुल ने कहा कि कुणाल ही परिवार के लिए कमाने वाले सदस्यों में से एक थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
राहुल ने कहा कि कुणाल का किसी से कोई बड़ा विवाद या दुश्मनी नहीं थी। परिवार को फिलहाल यह भी पता नहीं है कि उनकी हत्या किसने और क्यों की होगी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
नगर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हराही तालाब से एक शव बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। कोतवाली थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक इसी इलाके का रहने वाला था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अब कुणाल के घर से निकलने के बाद की गतिविधियों, उनके संपर्क में आए लोगों, मोबाइल फोन और अन्य सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *