दरभंगा- महिला से रेप का 55 साल का आरोपी गिरफ्तार:विवाहिता के घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, पति से अलग मायके में रह रही पीड़िता

दरभंगा- महिला से रेप का 55 साल का आरोपी गिरफ्तार:विवाहिता के घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, पति से अलग मायके में रह रही पीड़िता

दरभंगा के के पतोर इलाके में 26 साल की विवाहिता के साथ दिनदहाड़े घर में घुसकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही करीब 55 साल के बैद्यनाथ राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने मायके में रहती है। बताया गया है कि करीब 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति से संबंध ठीक नहीं होने की वजह से वो दो साल पहले मायके लौट गई। दो साल से वो मायके में ही रह रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं। घर में घुसकर घटना को अंजाम देने का आरोप पीड़िता के परिजन के मुताबिक, आरोपी दिन के उजाले में घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद जब आरोपी निकल रहा था, तब आसपास की कुछ महिलाओं ने उसे जाते देखा और पीड़िता को रोते हुए देखा। जब उन्होंने पीड़िता से पूछा तो उसने रेप की जानकारी दी। आरोपी बैद्यनाथ राम का पीड़िता के घर में पहले से आना-जाना था। इसी परिचय का फायदा उठाकर घर में घुसने की बात सामने आ रही है। वहीं, वारदात की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और पतोर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बैद्यनाथ राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की बात प्रभारी एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से कोई बच नहीं सकता और इस प्रकार की घटना को अंजाम देना पूरी तरह गंभीर अपराध है। दरभंगा के के पतोर इलाके में 26 साल की विवाहिता के साथ दिनदहाड़े घर में घुसकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही करीब 55 साल के बैद्यनाथ राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने मायके में रहती है। बताया गया है कि करीब 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति से संबंध ठीक नहीं होने की वजह से वो दो साल पहले मायके लौट गई। दो साल से वो मायके में ही रह रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं। घर में घुसकर घटना को अंजाम देने का आरोप पीड़िता के परिजन के मुताबिक, आरोपी दिन के उजाले में घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद जब आरोपी निकल रहा था, तब आसपास की कुछ महिलाओं ने उसे जाते देखा और पीड़िता को रोते हुए देखा। जब उन्होंने पीड़िता से पूछा तो उसने रेप की जानकारी दी। आरोपी बैद्यनाथ राम का पीड़िता के घर में पहले से आना-जाना था। इसी परिचय का फायदा उठाकर घर में घुसने की बात सामने आ रही है। वहीं, वारदात की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और पतोर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बैद्यनाथ राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की बात प्रभारी एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से कोई बच नहीं सकता और इस प्रकार की घटना को अंजाम देना पूरी तरह गंभीर अपराध है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *