ENG Beats Pakistan in Tri Series 4th Match: रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 20 रन से हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल की रेस को और रोमांचक बना दिया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट की शतकीय पारी के बावजूद सिर्फ 241 रन बनाए। पिछले दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान के प्रदर्शन को देखते हुए उसके सामने यह लक्ष्य छोटा लग रहा था, लेकिन जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन और लियाम डॉसन ने मिलकर पाकिस्तान के लिए इसी लक्ष्य को नामुमकिन बना दिया। इंग्लैंड की यह सीरीज में पहली जीत है और उसे एक मैच और खेलना है।
एकतरफा मैच का शादाब ने बनाया रोमांचक
इस मुकाबले में 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 122 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे। यहां से इंग्लैंड की जीत आसान लग रही थी लेकिन शादाब खान ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया और फिर एक समय पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें भी जगा दी। हालांकि 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर वह गस एटकिंशन के खिलाफ LBW हो गए और पाकिस्तान 20 रन से मैच हार गया।
इस मुकाबले में शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 52 रन पर 4 बल्लेबाज आउट हो गए। इसके बाद बेन डेकेट ने सैम करन के साथ 93 रन की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। करन अर्धशतक से चूक गए और 42 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार हो गए। बेन डकेट ने अपना शतक पूरा किया लेकिन अराफात मिन्हास को अपना विकेट दे बैठे। इसके बाद गस एटकिंसन ने 28 गेंदों में 36 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 241 तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए।
पाकिस्तान की शुरुआत भी रही खराब
242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 31 रन पर ही 3 विकेट गिर गए। 122 रन तक पहुंचते पहुंचने टीम ने 7 विकेट गंवा दिए। हालांकि शादाब खान ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर मैच को रोमांचक मोड़ तक पहुंचाया लेकिन जब टीम जीत से 21 रन दूर थी, तब वह LBW हो गए और पाकिस्तान मैच हार गया। शादाब ने 83 गेंदों में 97 न की पारी खेली। शादाब ने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए।
पाकिस्तान की हार की वजह से अभी तीनों टीमों के लिए फाइनल के दरवाजे खुले हैं। श्रीलंका अगर पाकिस्तान को हरा दे और इंग्लैंड से हार जाए, तो इंग्लैंड श्रीलंका फाइनल में पहुंच जाएंगी। अगर इंग्लैंड अगला मैच हार जाती है तो फिर श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच फाइनल होगा।



