दरभंगा- कमला नदी में प्लास्टिक में लिपटा शव मिला:पुल के नीचे पिलर में फंसा था, हाथ-पैर बंधे थे, पहचान बाकी, हत्या की आशंका

दरभंगा- कमला नदी में प्लास्टिक में लिपटा शव मिला:पुल के नीचे पिलर में फंसा था, हाथ-पैर बंधे थे, पहचान बाकी, हत्या की आशंका

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में रसियारी पुल के नीचे शनिवार को कमला नदी में प्लास्टिक में लिपटा एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। शव पुल के पिलर के पास पानी में फंसा था। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाव के सहारे नदी में जाकर शव को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 45 से 50 साल है। शव काफी पुराना होने के कारण डीकंपोज्ड हो चुका है। इससे उसकी पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच, दरभंगा भेज दिया है। हाथ-पैर बांधकर साड़ी और प्लास्टिक में लपेटने की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि उसके हाथ-पैर बांधे गए थे। इसके बाद शव को साड़ी में लपेटकर ऊपर से प्लास्टिक से बांधा गया था। इसी वजह से स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शव पुराना है और काफी समय तक पानी में रहने के कारण शरीर फूल गया है। पहली नजर में शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले मौत के कारण के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। तेज बहाव में दूसरे स्थान से बहकर आने की भी आशंका पुलिस के अनुसार, कमला नदी मधुबनी जिले की ओर से बहते हुए दरभंगा में प्रवेश करती है। इस समय नदी में पानी का बहाव भी तेज है। ऐसे में यह आशंका भी है कि शव किसी दूसरे स्थान से पानी में बहकर रसियारी पुल तक पहुंचा हो और पुल के पिलर में फंस गया हो। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव की पहचान होने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति सामने आने में मदद मिलेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुखिया प्रतिनिधि ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मो. नसीम ने बताया कि वह प्रखंड मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुल के नीचे नदी के पानी में पिलर के पास प्लास्टिक में लिपटी एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। नीचे जाकर देखने पर शव होने की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत घनश्यामपुर थाना पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाव के सहारे नदी में जाकर शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने, शव की पहचान कराने और घटना की सच्चाई सामने लाने की मांग की है। 72 घंटे डीप फ्रीजर में रखा जाएगा शव रसियारी पंचायत के चौकीदार संतोष पासवान ने बताया कि स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर नदी में शव मिलने की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव कमला नदी में बहते हुए आया था और रसियारी पुल के पिलर के पास फंस गया था। उन्होंने बताया कि शव पुरुष का है, लेकिन वह कहां से बहकर आया और उसकी पहचान क्या है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। चौकीदार के अनुसार, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष के निर्देश पर शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है। पहचान कराने के लिए शव को 72 घंटे तक डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान आसपास के थानों से लापता पुरुषों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी और शव की पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल घनश्यामपुर थाना पुलिस शव की पहचान कराने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन था, कहां का रहने वाला था और शव नदी तक कैसे पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी। दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में रसियारी पुल के नीचे शनिवार को कमला नदी में प्लास्टिक में लिपटा एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। शव पुल के पिलर के पास पानी में फंसा था। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाव के सहारे नदी में जाकर शव को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 45 से 50 साल है। शव काफी पुराना होने के कारण डीकंपोज्ड हो चुका है। इससे उसकी पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच, दरभंगा भेज दिया है। हाथ-पैर बांधकर साड़ी और प्लास्टिक में लपेटने की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि उसके हाथ-पैर बांधे गए थे। इसके बाद शव को साड़ी में लपेटकर ऊपर से प्लास्टिक से बांधा गया था। इसी वजह से स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शव पुराना है और काफी समय तक पानी में रहने के कारण शरीर फूल गया है। पहली नजर में शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले मौत के कारण के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। तेज बहाव में दूसरे स्थान से बहकर आने की भी आशंका पुलिस के अनुसार, कमला नदी मधुबनी जिले की ओर से बहते हुए दरभंगा में प्रवेश करती है। इस समय नदी में पानी का बहाव भी तेज है। ऐसे में यह आशंका भी है कि शव किसी दूसरे स्थान से पानी में बहकर रसियारी पुल तक पहुंचा हो और पुल के पिलर में फंस गया हो। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव की पहचान होने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति सामने आने में मदद मिलेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुखिया प्रतिनिधि ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मो. नसीम ने बताया कि वह प्रखंड मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुल के नीचे नदी के पानी में पिलर के पास प्लास्टिक में लिपटी एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। नीचे जाकर देखने पर शव होने की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत घनश्यामपुर थाना पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाव के सहारे नदी में जाकर शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने, शव की पहचान कराने और घटना की सच्चाई सामने लाने की मांग की है। 72 घंटे डीप फ्रीजर में रखा जाएगा शव रसियारी पंचायत के चौकीदार संतोष पासवान ने बताया कि स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर नदी में शव मिलने की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव कमला नदी में बहते हुए आया था और रसियारी पुल के पिलर के पास फंस गया था। उन्होंने बताया कि शव पुरुष का है, लेकिन वह कहां से बहकर आया और उसकी पहचान क्या है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। चौकीदार के अनुसार, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष के निर्देश पर शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है। पहचान कराने के लिए शव को 72 घंटे तक डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान आसपास के थानों से लापता पुरुषों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी और शव की पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल घनश्यामपुर थाना पुलिस शव की पहचान कराने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन था, कहां का रहने वाला था और शव नदी तक कैसे पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *