तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत:सुपौल में दवा लेकर घर लौट रहे थे, फकिरना चौक के पास हादसा,चालक अरेस्ट

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत:सुपौल में दवा लेकर घर लौट रहे थे, फकिरना चौक के पास हादसा,चालक अरेस्ट

सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 55 वर्षीय मोहम्मद सफिद की मौत हो गई। हादसा फकिरना चौक के समीप हुआ। मृतक करजाइन थाना क्षेत्र के बौरहा वार्ड-4 निवासी थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दवा खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे सफिद परिजनों के अनुसार, मोहम्मद सफिद रविवार को फकिरना चौक स्थित एक दुकान से दवा खरीदने गए थे। दवा लेने के बाद वह साइकिल से अपने घर बौरहा लौट रहे थे। इसी दौरान चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से गंभीर हुए ट्रक की चपेट में आने से सफिद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत सूचना मिलते ही करजाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सफिद को आनन-फानन में राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम सफिद की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ा हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने दी हादसे की जानकारी करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने रविवार शाम करीब चार बजे बताया कि फकिरना चौक के समीप ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मोहम्मद सफिद की मौत हुई है। ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 55 वर्षीय मोहम्मद सफिद की मौत हो गई। हादसा फकिरना चौक के समीप हुआ। मृतक करजाइन थाना क्षेत्र के बौरहा वार्ड-4 निवासी थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दवा खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे सफिद परिजनों के अनुसार, मोहम्मद सफिद रविवार को फकिरना चौक स्थित एक दुकान से दवा खरीदने गए थे। दवा लेने के बाद वह साइकिल से अपने घर बौरहा लौट रहे थे। इसी दौरान चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से गंभीर हुए ट्रक की चपेट में आने से सफिद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत सूचना मिलते ही करजाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सफिद को आनन-फानन में राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम सफिद की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ा हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने दी हादसे की जानकारी करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने रविवार शाम करीब चार बजे बताया कि फकिरना चौक के समीप ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मोहम्मद सफिद की मौत हुई है। ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *