तुलसी आश्रम में प्रतिवर्ष राजकीय स्तर पर हो ‘तुलसी महोत्सव’

तुलसी आश्रम में प्रतिवर्ष राजकीय स्तर पर हो ‘तुलसी महोत्सव’

भास्कर न्यूज | ब्रह्मपुर ऐतिहासिक तुलसी आश्रम में प्रतिवर्ष राजकीय स्तर पर तुलसी महोत्सव आयोजित कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री, निदेशक सांस्कृतिक कार्य एवं बक्सर डीएम को पत्र भेजा है। विधायक ने आश्रम के विकास और इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी मांग की है। विधायक ने पत्र में तुलसी विचार मंच, रघुनाथपुर के आवेदन का हवाला देते हुए कहा है कि तुलसी आश्रम गोस्वामी तुलसीदास की तपोस्थली के रूप में धार्मिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि गोस्वामी तुलसीदास ने यहां प्रवास के दौरान रामचरितमानस के कुछ अंशों की रचना की थी। पत्र में शाहाबाद गजेटियर में भी उनके रघुनाथपुर प्रवास का उल्लेख होने की बात कही गई है। विधायक ने कहा कि राजकीय स्तर पर तुलसी महोत्सव के आयोजन से बक्सर की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। भास्कर न्यूज | ब्रह्मपुर ऐतिहासिक तुलसी आश्रम में प्रतिवर्ष राजकीय स्तर पर तुलसी महोत्सव आयोजित कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री, निदेशक सांस्कृतिक कार्य एवं बक्सर डीएम को पत्र भेजा है। विधायक ने आश्रम के विकास और इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी मांग की है। विधायक ने पत्र में तुलसी विचार मंच, रघुनाथपुर के आवेदन का हवाला देते हुए कहा है कि तुलसी आश्रम गोस्वामी तुलसीदास की तपोस्थली के रूप में धार्मिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि गोस्वामी तुलसीदास ने यहां प्रवास के दौरान रामचरितमानस के कुछ अंशों की रचना की थी। पत्र में शाहाबाद गजेटियर में भी उनके रघुनाथपुर प्रवास का उल्लेख होने की बात कही गई है। विधायक ने कहा कि राजकीय स्तर पर तुलसी महोत्सव के आयोजन से बक्सर की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *