ट्रक से भिड़ी बाइक, दो की मौत

ट्रक से भिड़ी बाइक, दो की मौत

भास्कर न्यूज | बक्सर चौसा-कोचस मुख्य मार्ग रविवार की शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे का गवाह बन गया, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना अखौरीपुर गोला और कोचाढ़ी गांव के बीच स्थित यादव ढाबा के समीप हुई। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के कोचाढ़ी गांव निवासी नुनु नट के 22 वर्षीय पुत्र योगा उर्फ बबलू नट तथा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सजना-सलारपुर गांव निवासी मुनर नट के 32 वर्षीय पुत्र सुहैल नट के रूप में की गई है। बताया गया कि सुहैल नट अपने रिश्तेदारी में ससुराल आया हुआ था और दोनों युवक साथ में बाइक से घर लौट रहे थे। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार की शाम दोनों युवक चौसा गोला से कोचाढ़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यादव ढाबा के पास सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक अचानक सामने आ गया। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक चालक संतुलन नहीं बना सका और बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकराते हुए उसके नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वाहनों की लंबी कतारें लगी लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। भास्कर न्यूज | बक्सर चौसा-कोचस मुख्य मार्ग रविवार की शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे का गवाह बन गया, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना अखौरीपुर गोला और कोचाढ़ी गांव के बीच स्थित यादव ढाबा के समीप हुई। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के कोचाढ़ी गांव निवासी नुनु नट के 22 वर्षीय पुत्र योगा उर्फ बबलू नट तथा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सजना-सलारपुर गांव निवासी मुनर नट के 32 वर्षीय पुत्र सुहैल नट के रूप में की गई है। बताया गया कि सुहैल नट अपने रिश्तेदारी में ससुराल आया हुआ था और दोनों युवक साथ में बाइक से घर लौट रहे थे। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार की शाम दोनों युवक चौसा गोला से कोचाढ़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यादव ढाबा के पास सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक अचानक सामने आ गया। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक चालक संतुलन नहीं बना सका और बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकराते हुए उसके नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वाहनों की लंबी कतारें लगी लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *