तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में कुल 203 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 145 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 58 बूथ शामिल हैं। मतदान ईवीएम के बजाय मतपत्र और मतपेटी से होगा। गुरुवार को अंतिम ब्रीफिंग के बाद पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। आयुक्त बोले- मतदान की सभी तैयारियां पूरी तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो चुका है और गुरुवार को अंतिम ब्रीफिंग भी की गई। प्रेक्षकों के निर्देशन में हुई बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन पदाधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हुए। आयुक्त ने बताया कि पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना हो रही हैं। उन्होंने शुक्रवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने का भरोसा जताया। चार जिलों से पोलिंग पार्टियां रवाना, 27 अक्टूबर को मतगणना मुजफ्फरपुर में पोलिंग पार्टियों को एमआईटी से रवाना किया जा रहा है। सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में भी निर्धारित केंद्रों से मतदान दल रवाना होंगे। मतदान समाप्त होने के बाद चारों जिलों की मतपेटिकाएं एमआईटी के प्रशासनिक भवन स्थित संग्रहण केंद्र सह वज्रगृह में जमा की जाएंगी। इसी भवन को मतगणना स्थल भी बनाया गया है। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। मुजफ्फरपुर की सीमाओं पर 26 चेकपोस्ट, वाहनों की जांच चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए मुजफ्फरपुर जिले की आठ सीमावर्ती जिलों से जुड़ी सीमाओं पर 26 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। 22 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से मतदान समाप्त होने तक इन चेकपोस्ट से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जाएगी। अवैध वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के साथ जरूरत पड़ने पर जब्ती की कार्रवाई भी होगी। प्रमुख चेकपोस्ट में मनिकपुर-वैशाली रोड, रेवाघाट पुल का उत्तरी छोर, पैगम्बरपुर टॉवर, विशुनपुर अनंत, फतेहाबाद घाट, फकुली, बाघी, भतहंडी, इमली ढाला, बरजी महवल नर्सरी, कटौझा पुल, डिहुली पीपरी चौक और एनएच-27 पर ठिकापाही व रमौली शामिल हैं। सभी चेकपोस्ट पर ड्रॉप गेट और बैरियर लगाए गए हैं। संबंधित बीडीओ और थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। अनुमंडल दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को चेकपोस्ट का निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया गया है। मतपत्र से होगा मतदान, NOTA का विकल्प नहीं इस चुनाव में एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत अधिमान क्रम में मतदान होगा। मतदाता मतपत्र पर अपनी पसंद के उम्मीदवारों को प्राथमिकता क्रम में वोट देंगे। मतदान के लिए मतपेटी का इस्तेमाल किया जाएगा और मतपत्र पर NOTA यानी ‘इनमें से कोई नहीं’ का विकल्प नहीं रहेगा। मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी, मतदान अधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए दो प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। रॉबर्ट एल. चोंग्थू स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और कौशल किशोर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक हैं। आयुक्त ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का पालन कराने और आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान कराने को प्राथमिकता बताया है। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में कुल 203 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 145 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 58 बूथ शामिल हैं। मतदान ईवीएम के बजाय मतपत्र और मतपेटी से होगा। गुरुवार को अंतिम ब्रीफिंग के बाद पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। आयुक्त बोले- मतदान की सभी तैयारियां पूरी तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो चुका है और गुरुवार को अंतिम ब्रीफिंग भी की गई। प्रेक्षकों के निर्देशन में हुई बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन पदाधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हुए। आयुक्त ने बताया कि पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना हो रही हैं। उन्होंने शुक्रवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने का भरोसा जताया। चार जिलों से पोलिंग पार्टियां रवाना, 27 अक्टूबर को मतगणना मुजफ्फरपुर में पोलिंग पार्टियों को एमआईटी से रवाना किया जा रहा है। सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में भी निर्धारित केंद्रों से मतदान दल रवाना होंगे। मतदान समाप्त होने के बाद चारों जिलों की मतपेटिकाएं एमआईटी के प्रशासनिक भवन स्थित संग्रहण केंद्र सह वज्रगृह में जमा की जाएंगी। इसी भवन को मतगणना स्थल भी बनाया गया है। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। मुजफ्फरपुर की सीमाओं पर 26 चेकपोस्ट, वाहनों की जांच चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए मुजफ्फरपुर जिले की आठ सीमावर्ती जिलों से जुड़ी सीमाओं पर 26 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। 22 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से मतदान समाप्त होने तक इन चेकपोस्ट से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जाएगी। अवैध वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के साथ जरूरत पड़ने पर जब्ती की कार्रवाई भी होगी। प्रमुख चेकपोस्ट में मनिकपुर-वैशाली रोड, रेवाघाट पुल का उत्तरी छोर, पैगम्बरपुर टॉवर, विशुनपुर अनंत, फतेहाबाद घाट, फकुली, बाघी, भतहंडी, इमली ढाला, बरजी महवल नर्सरी, कटौझा पुल, डिहुली पीपरी चौक और एनएच-27 पर ठिकापाही व रमौली शामिल हैं। सभी चेकपोस्ट पर ड्रॉप गेट और बैरियर लगाए गए हैं। संबंधित बीडीओ और थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। अनुमंडल दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को चेकपोस्ट का निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया गया है। मतपत्र से होगा मतदान, NOTA का विकल्प नहीं इस चुनाव में एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत अधिमान क्रम में मतदान होगा। मतदाता मतपत्र पर अपनी पसंद के उम्मीदवारों को प्राथमिकता क्रम में वोट देंगे। मतदान के लिए मतपेटी का इस्तेमाल किया जाएगा और मतपत्र पर NOTA यानी ‘इनमें से कोई नहीं’ का विकल्प नहीं रहेगा। मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी, मतदान अधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए दो प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। रॉबर्ट एल. चोंग्थू स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और कौशल किशोर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक हैं। आयुक्त ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का पालन कराने और आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान कराने को प्राथमिकता बताया है।

