Asian Games 2026, Japan vs Nepal: एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में नेपाल ने मेजबान जापान के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा है। बारिश से बाधित इस मुकाबले को 20-20 की जगह 15-15 ओवर का कर दिया गया, जहां नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संदीप जोरा और लोकेश बम के शानदार अर्धशतक की बदौलत चार विकेट गंवाकर 149 रन बनाए।
नेपाल की शुरुआत रही खराब
इस मुकाबले में जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनकी शुरुआत भी अच्छी रही और सात रन के स्कोर पर ही कुशल भुर्तेल को आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद आसिफ शेख और संदीप जोरा के बीच 55 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने 27 गेंद में इतने रन जोड़े, जिसमें संदीप ने 16 गेंद में 30 रन बनाए। आसिफ शेख के आउट होने के बाद कुशल मल्ला और गुलशन झा सस्ते में ही लौट गए।
लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लोकेश बम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छह छक्के जड़े। उन्होंने सिर्फ 22 गेंद में 52 रन बनाए, जबकि संदीप जोरा 32 गेंद में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर नाबाद रहे।
रियो सकुरा ने 2 ओवर में दिए सिर्फ 7 रन
जापान के लिए डिक्लाइन सुजुकी ने दो ओवर में 19 रन देकर एक विकेट चटकाया, तो जैक कुसुदा ने एक ओवर में 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा इब्राहिम ताकाहासी ने तीन ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया, तो वहीं रियो सकुरा ने दो ओवर में सात रन देकर एक विकेट चटकाया। बेंजामिन डेविस ने तीन ओवर में 30 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
अगर इस मुकाबले को नेपाल जीत लेती है तो वह क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी, जहां उसका सामना श्रीलंका होगा, तो वहीं इस ग्रुप की दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का सामना भारत से होगा। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 28 और 29 सितंबर को खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है।



to win this one comfortably. 
