डूंगरपुर नगर परिषद की ओर से शहर के लक्ष्मण मैदान में दीपावली मेले की बुधवार देर शाम को शुरुआत हो गई। स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसेडर केके गुप्ता और नगर सभापति सुशीला गुप्ता ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना और आरती उतारकर मेले की शुरू की गई। दोनों में मेले का विजिट किया और लोगों से भी मेले का लुफ्त उठाने के लिए अपील की। सभापति के साथ ही उपसभापति अनिल पटेल, वार्ड पार्षद और शहर के कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि मेले में कई तरह की दुकानों के साथ ही मनोरंजन के लिए झूले, खाने पीने की स्टॉल लगाई गई है। लोग यह खरीदारी के साथ ही मनोरंजन का लुत्फ उठा सकेंगे। गेपसागर झील पर लेजर शो रहेगा आकर्षण का केंद्र
ये मेला 13 नवंबर तक चलेगा। मेले में खरीदारी के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शहर में पहली बार गेपसागर झील और बादल महल के किनारे आधुनिक तकनीक से जुड़े लेजर बीम शो, ग्राफिक्स शो, लाइट एंड साउंड शो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा एसएफएक्स पटाखा और ऑटो स्ट्रीम शो भी लोगों को रोमांचित करेंगे। इसके अलावा राजस्थानी लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, ऑर्केस्ट्रा, बॉलीवुड और सूफी नाइट के साथ लाइव बैंड कार्यक्रम, भजन संध्या और डांस एवं कॉमेडी नाइट आयोजित किया जाएगा।

