पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में क्विंटन डी कॉक ने बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। गुरुवार को डी कॉक नाबाद 112 रन बनाकर मुंबई के लिए दूसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोरर बने। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के डाइविंग कैच से हार्दिक पंड्या पवेलियन लौटे। PBKS Vs MI मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. डी कॉक ने 25वीं बार 50+ स्कोर बनाया क्विंटन डी कॉक ने IPL में बतौर विकेटकीपर अपना 25वां 50+ स्कोर पूरा किया। सबसे ज्यादा फिफ्टी+ स्कोर के मामले में वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर केएल राहुल (31) के नाम हैं, जबकि उनके बाद एमएस धोनी (24), दिनेश कार्तिक (21) हैं। 2. डी कॉक मुंबई के सेकेंड हाईएस्ट इंडविजुअल स्कोरर क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में नाबाद 112 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के लिए IPL में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इस लिस्ट में टॉप पर सनथ जयसूर्या (114)* हैं, जिन्होंने 2008 में यह पारी खेली थी। डी कॉक ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। 3. डी कॉक का 9वां टी-20 शतक टी-20 क्रिकेट में डी कॉक ने नौवां शतक पूरा किया। सबसे ज्यादा शतक के मामले में टॉप पर क्रिस गेल (22) हैं। उनके बाद बाबर आजम (11) और डेविड वॉर्नर (10) हैं। यह IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ किसी मुंबई बल्लेबाज का दूसरा शतक है। इससे पहले लेंडल सिमंस ने 2014 में मोहाली में नाबाद 100 रन बनाए थे। डी कॉक उन विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने IPL की तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल (PBKS, LSG, DC) और संजू सैमसन (DD, RR, CSK) के साथ क्विंटन डी कॉक (DD, LSG, MI) का नाम जुड़ गया है। 4. प्रभसिमरन ने 25 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड प्रभसिमरन सिंह ने 25 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 10 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने डेविड मिलर (9) और शॉन मार्श (6) को पीछे छोड़ दिया। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अर्शदीप सिंह के 100 IPL विकेट तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए। पहली गेंद पर उन्होंने रायन रिकेल्टन को आउट किया। लेग साइड की गेंद पर रिकेल्टन का कैच शशांक सिंह ने पकड़ा। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए। सूर्या का कैच चहल ने लिया। इसी के साथ अर्शदीप IPL में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले प्रमुख लेफ्ट-आर्म पेसर्स की सूची में शामिल हो गए। इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट (144), जयदेव उनादकट (114), आशीष नेहरा (106) और जहीर खान (102) शामिल हैं। अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उनसे पहले टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट पीयूष चावला (84) के नाम थे। दिलचस्प बात यह रही कि पावरप्ले में IPL में 11 पारियों (21.1 ओवर) के बाद यह उनका पहला विकेट था। टी-20 क्रिकेट में भी यह पिछले 9 मैचों के बाद पावरप्ले में उनका पहला विकेट रहा। 2. नमन धीर का कैच चहल से छूटा चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर नमन धीर को जीवनदान मिला। मार्को यानसन ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली, जिस पर धीर ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं लगी और शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में चली गई। वहां युजवेंद्र चहल के पास आसान कैच का मौका था, लेकिन वे पकड़ नहीं सके और गेंद हाथों से छूट गई। चहल ने इशारा किया कि रोशनी की वजह से उन्हें गेंद नजर नहीं आई। 3. डी कॉक ने रिवर्स शॉट पर चौका लगाकर शतक पूरा किया 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। जेवियर बार्टलेट ने ऑफ स्टंप के बाहर लो फुल टॉस डाली, जिस पर डी कॉक ने झुककर रिवर्स लैप शॉट खेला। उन्होंने गेंद की रफ्तार का इस्तेमाल करते हुए उसे शॉर्ट थर्ड मैन के आगे से बाउंड्री तक पहुंचाया। 4. हार्दिक पंड्या के IPL में 150 सिक्स पूरे 18वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर IPL में अपने 150 सिक्स पूरे किए। मार्को यानसन की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर हार्दिक ने सामने की ओर शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के पार गई। 5. श्रेयस अय्यर के बेहतरीन कैच से हार्दिक आउट 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या आउट हो गए। यानसन ने धीमी गति से बाहर जाती गेंद डाली, जिस पर हार्दिक बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और हवा में गई। लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रयास किया। उन्होंने बाउंड्री के पास छलांग लगाकर कैच लिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर गेंद को हवा में उछाला, जिसे पास खड़े जेवियर बार्टलेट ने पूरा किया। 6. यानसन की यॉर्कर से रदरफोर्ड का बैट टूटा 18वें ओवर की आखिरी दो बॉल में मार्को यानसन ने रदरफोर्ड को यॉर्कर डाली। गेंद अंदर आई और रदरफोर्ड उसे ठीक से खेल नहीं पाए। बल्ले का किनारा लगकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई और इस दौरान उनका बल्ला ऊपर से टूट गया। 7. बुमराह ने प्रभसिमरन का कैच छोड़ा चौथे ओवर में प्रभसिमरन सिंह को जीवनदान मिला। ओवर की पहली बॉल हार्दिक पंड्या ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। प्रभसिमरन ने कट शॉट खेला, बॉल जसप्रीत बुमराह की ओर गई, लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सके। 8. श्रेयस की चौके से फिफ्टी 15वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने भी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 37 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। अय्यर ने बुमराह की चौथी बॉल पर चौका लगाया और अर्धशतक पूरा किया। ———————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज GT vs KKR:कोलकाता ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता, गुजरात ने दिल्ली-लखनऊ को हराया IPL 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में क्विंटन डी कॉक ने बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। गुरुवार को डी कॉक नाबाद 112 रन बनाकर मुंबई के लिए दूसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोरर बने। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के डाइविंग कैच से हार्दिक पंड्या पवेलियन लौटे। PBKS Vs MI मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. डी कॉक ने 25वीं बार 50+ स्कोर बनाया क्विंटन डी कॉक ने IPL में बतौर विकेटकीपर अपना 25वां 50+ स्कोर पूरा किया। सबसे ज्यादा फिफ्टी+ स्कोर के मामले में वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर केएल राहुल (31) के नाम हैं, जबकि उनके बाद एमएस धोनी (24), दिनेश कार्तिक (21) हैं। 2. डी कॉक मुंबई के सेकेंड हाईएस्ट इंडविजुअल स्कोरर क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में नाबाद 112 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के लिए IPL में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इस लिस्ट में टॉप पर सनथ जयसूर्या (114)* हैं, जिन्होंने 2008 में यह पारी खेली थी। डी कॉक ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। 3. डी कॉक का 9वां टी-20 शतक टी-20 क्रिकेट में डी कॉक ने नौवां शतक पूरा किया। सबसे ज्यादा शतक के मामले में टॉप पर क्रिस गेल (22) हैं। उनके बाद बाबर आजम (11) और डेविड वॉर्नर (10) हैं। यह IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ किसी मुंबई बल्लेबाज का दूसरा शतक है। इससे पहले लेंडल सिमंस ने 2014 में मोहाली में नाबाद 100 रन बनाए थे। डी कॉक उन विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने IPL की तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल (PBKS, LSG, DC) और संजू सैमसन (DD, RR, CSK) के साथ क्विंटन डी कॉक (DD, LSG, MI) का नाम जुड़ गया है। 4. प्रभसिमरन ने 25 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड प्रभसिमरन सिंह ने 25 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 10 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने डेविड मिलर (9) और शॉन मार्श (6) को पीछे छोड़ दिया। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अर्शदीप सिंह के 100 IPL विकेट तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए। पहली गेंद पर उन्होंने रायन रिकेल्टन को आउट किया। लेग साइड की गेंद पर रिकेल्टन का कैच शशांक सिंह ने पकड़ा। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए। सूर्या का कैच चहल ने लिया। इसी के साथ अर्शदीप IPL में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले प्रमुख लेफ्ट-आर्म पेसर्स की सूची में शामिल हो गए। इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट (144), जयदेव उनादकट (114), आशीष नेहरा (106) और जहीर खान (102) शामिल हैं। अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उनसे पहले टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट पीयूष चावला (84) के नाम थे। दिलचस्प बात यह रही कि पावरप्ले में IPL में 11 पारियों (21.1 ओवर) के बाद यह उनका पहला विकेट था। टी-20 क्रिकेट में भी यह पिछले 9 मैचों के बाद पावरप्ले में उनका पहला विकेट रहा। 2. नमन धीर का कैच चहल से छूटा चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर नमन धीर को जीवनदान मिला। मार्को यानसन ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली, जिस पर धीर ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं लगी और शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में चली गई। वहां युजवेंद्र चहल के पास आसान कैच का मौका था, लेकिन वे पकड़ नहीं सके और गेंद हाथों से छूट गई। चहल ने इशारा किया कि रोशनी की वजह से उन्हें गेंद नजर नहीं आई। 3. डी कॉक ने रिवर्स शॉट पर चौका लगाकर शतक पूरा किया 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। जेवियर बार्टलेट ने ऑफ स्टंप के बाहर लो फुल टॉस डाली, जिस पर डी कॉक ने झुककर रिवर्स लैप शॉट खेला। उन्होंने गेंद की रफ्तार का इस्तेमाल करते हुए उसे शॉर्ट थर्ड मैन के आगे से बाउंड्री तक पहुंचाया। 4. हार्दिक पंड्या के IPL में 150 सिक्स पूरे 18वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर IPL में अपने 150 सिक्स पूरे किए। मार्को यानसन की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर हार्दिक ने सामने की ओर शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के पार गई। 5. श्रेयस अय्यर के बेहतरीन कैच से हार्दिक आउट 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या आउट हो गए। यानसन ने धीमी गति से बाहर जाती गेंद डाली, जिस पर हार्दिक बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और हवा में गई। लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रयास किया। उन्होंने बाउंड्री के पास छलांग लगाकर कैच लिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर गेंद को हवा में उछाला, जिसे पास खड़े जेवियर बार्टलेट ने पूरा किया। 6. यानसन की यॉर्कर से रदरफोर्ड का बैट टूटा 18वें ओवर की आखिरी दो बॉल में मार्को यानसन ने रदरफोर्ड को यॉर्कर डाली। गेंद अंदर आई और रदरफोर्ड उसे ठीक से खेल नहीं पाए। बल्ले का किनारा लगकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई और इस दौरान उनका बल्ला ऊपर से टूट गया। 7. बुमराह ने प्रभसिमरन का कैच छोड़ा चौथे ओवर में प्रभसिमरन सिंह को जीवनदान मिला। ओवर की पहली बॉल हार्दिक पंड्या ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। प्रभसिमरन ने कट शॉट खेला, बॉल जसप्रीत बुमराह की ओर गई, लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सके। 8. श्रेयस की चौके से फिफ्टी 15वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने भी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 37 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। अय्यर ने बुमराह की चौथी बॉल पर चौका लगाया और अर्धशतक पूरा किया। ———————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज GT vs KKR:कोलकाता ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता, गुजरात ने दिल्ली-लखनऊ को हराया IPL 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर


