डीएम के औचक निरीक्षण में 17 कर्मचारी मिले गैरहाजिर:सीतामढ़ी में एक दिन का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा

डीएम के औचक निरीक्षण में 17 कर्मचारी मिले गैरहाजिर:सीतामढ़ी में एक दिन का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा

सीतामढ़ी में सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और कार्य व्यवस्था की जांच के लिए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सोमवार को डुमरा और बथनाहा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों कार्यालयों में कुल 17 कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। बथनाहा अंचल में 10 कर्मचारी गैरहाजिर डीएम ने सुबह 10:45 बजे बथनाहा अंचल कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें संविदा लिपिक शत्रुध्न राम, निम्नवर्गीय लिपिक तौसीफ रजा और खुशबू कुमारी, अंचल अमीन शबनम कुमारी, डेटा एंट्री ऑपरेटर क्षितिज राज श्रीवास्तव, कुमुद कुमार व सुमन कुमारी, कार्यपालक सहायक नयन कृष्णानी व प्रवीण कुमार और कार्यालय परिचारी कमलेश पासवान शामिल हैं। डुमरा अंचल में सात कर्मचारी गायब इसके बाद डीएम ने डुमरा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां भी सात कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले। इनमें डेटा एंट्री ऑपरेटर अमित वर्मा व संजीव कुमार, अमीन शिखा कुमारी व पल्लवी जोशी तथा कार्यपालक सहायक आरती कुमारी, रागिनी कुमारी और संजीत कुमार शामिल हैं। बिना सूचना अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थित होकर जिम्मेदारी के साथ काम करना प्रशासन की कार्यसंस्कृति का अहम हिस्सा है। आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा। स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सभी गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने, नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने और इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सीतामढ़ी में सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और कार्य व्यवस्था की जांच के लिए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सोमवार को डुमरा और बथनाहा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों कार्यालयों में कुल 17 कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। बथनाहा अंचल में 10 कर्मचारी गैरहाजिर डीएम ने सुबह 10:45 बजे बथनाहा अंचल कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें संविदा लिपिक शत्रुध्न राम, निम्नवर्गीय लिपिक तौसीफ रजा और खुशबू कुमारी, अंचल अमीन शबनम कुमारी, डेटा एंट्री ऑपरेटर क्षितिज राज श्रीवास्तव, कुमुद कुमार व सुमन कुमारी, कार्यपालक सहायक नयन कृष्णानी व प्रवीण कुमार और कार्यालय परिचारी कमलेश पासवान शामिल हैं। डुमरा अंचल में सात कर्मचारी गायब इसके बाद डीएम ने डुमरा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां भी सात कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले। इनमें डेटा एंट्री ऑपरेटर अमित वर्मा व संजीव कुमार, अमीन शिखा कुमारी व पल्लवी जोशी तथा कार्यपालक सहायक आरती कुमारी, रागिनी कुमारी और संजीत कुमार शामिल हैं। बिना सूचना अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थित होकर जिम्मेदारी के साथ काम करना प्रशासन की कार्यसंस्कृति का अहम हिस्सा है। आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा। स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सभी गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने, नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने और इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *