मोतिहारी में हाइवा ने साइकिल सवार छात्र को कुचला:मौके पर मौत; लंच टाइम में घर से खाना खाकर स्कूल लौट रहा था राजकुमार

मोतिहारी में हाइवा ने साइकिल सवार छात्र को कुचला:मौके पर मौत; लंच टाइम में घर से खाना खाकर स्कूल लौट रहा था राजकुमार

मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 10 साल के छात्र की जान चली गई। पश्चिमी सरेया पंचायत के मिश्राईन टोला चौक के पास सोमवार दोपहर एक हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कोहड़गढ़ गांव निवासी कृष्ण उर्फ भूसा साह के बेटे राजकुमार के रूप में हुई है। वह राजकीय मध्य विद्यालय सरेया खास मिश्राईन टोला में तीसरी कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्कूल में टिफिन के दौरान राजकुमार साइकिल से खाना खाने अपने घर गया था। उसका घर स्कूल से करीब पांच सौ मीटर दूर है। खाना खाने के बाद वह साइकिल से वापस स्कूल लौट रहा था। इसी दौरान मिश्राईन टोला चौक के पास मलाही-बेतिया मुख्य मार्ग पर बेतिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर मलाही-बेतिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और कुछ देर तक आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इस बीच हाइवा चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने समझाकर जाम कराया समाप्त सूचना मिलते ही पहाड़पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई विवेक कुमार, चंद्रकांत सिंह मौर्य, अमित कुमार और सरपंच प्रतिनिधि रामएकबाल प्रसाद ने गुस्साए लोगों और मृतक के परिवार वालों को समझाकर शांत किया। काफी समझाने के बाद जाम खत्म कराया गया और आवाजाही शुरू हुई। मां का रो-रोकर बुरा हाल, पिता बाहर करते हैं मजदूरी इधर, छात्र की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। मां चंदा देवी समेत अन्य परिवार वालों का बुरा हाल है। बताया जाता है कि राजकुमार के पिता प्रदेश से बाहर मजदूरी करते हैं और घटना के समय घर पर नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और फरार हाइवा चालक की तलाश कर रही है। मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 10 साल के छात्र की जान चली गई। पश्चिमी सरेया पंचायत के मिश्राईन टोला चौक के पास सोमवार दोपहर एक हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कोहड़गढ़ गांव निवासी कृष्ण उर्फ भूसा साह के बेटे राजकुमार के रूप में हुई है। वह राजकीय मध्य विद्यालय सरेया खास मिश्राईन टोला में तीसरी कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्कूल में टिफिन के दौरान राजकुमार साइकिल से खाना खाने अपने घर गया था। उसका घर स्कूल से करीब पांच सौ मीटर दूर है। खाना खाने के बाद वह साइकिल से वापस स्कूल लौट रहा था। इसी दौरान मिश्राईन टोला चौक के पास मलाही-बेतिया मुख्य मार्ग पर बेतिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर मलाही-बेतिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और कुछ देर तक आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इस बीच हाइवा चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने समझाकर जाम कराया समाप्त सूचना मिलते ही पहाड़पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई विवेक कुमार, चंद्रकांत सिंह मौर्य, अमित कुमार और सरपंच प्रतिनिधि रामएकबाल प्रसाद ने गुस्साए लोगों और मृतक के परिवार वालों को समझाकर शांत किया। काफी समझाने के बाद जाम खत्म कराया गया और आवाजाही शुरू हुई। मां का रो-रोकर बुरा हाल, पिता बाहर करते हैं मजदूरी इधर, छात्र की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। मां चंदा देवी समेत अन्य परिवार वालों का बुरा हाल है। बताया जाता है कि राजकुमार के पिता प्रदेश से बाहर मजदूरी करते हैं और घटना के समय घर पर नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और फरार हाइवा चालक की तलाश कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *