ट्विंकल खन्ना ने अपने पुराने कपड़ो को लेकर किया खुलासा, जानें क्यों खुद को कहती हैं आलसी खरीदार?

ट्विंकल खन्ना ने अपने पुराने कपड़ो को लेकर किया खुलासा, जानें क्यों खुद को कहती हैं आलसी खरीदार?

Twinkle Khanna Post: बॉलीवुड की जानी-मानी राइटर और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अपनी बेबाक राय और शानदार लाइफस्टाइल के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका एक नया और बेहद अनोखा अंदाज देखने को मिला है। ट्विंकल ने खुद को “आलसी खरीदार” (Lazy Shopper) बताते हुए एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नए कपड़े खरीदने के बजाय वह अपनी ही अलमारी में रखे पुराने कपड़ों को मिलाकर एक बेहद स्टाइलिश और नया लुक तैयार किया है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

ट्विंकल खन्ना ने शेफाली शाह के साथ वीडियो किया शेयर

ट्विंकल खन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अभिनेत्री शेफाली शाह (Shefali Shah) के साथ बात करती दिख रही हैं। जो उनके ‘ट्विक इंडिया बुक क्लब’ (Tweak India Book Club) के एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की है, जहां शेफाली शाह अपनी किताब “द ऑडेसिटी ऑफ बीइंग: ए सॉर्ट-ऑफ मेमोइर” पर चर्चा करने के लिए पहुंची थीं।

इस इवेंट के बारे में अपने अनुभव शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा कि शानदार शेफाली शाह और उनकी किताब के साथ वह शाम बेहद यादगार रही। उन्होंने फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में शेफाली के नीलम वाले किरदार से लेकर महिलाओं के जीवन और उनके फैसलों से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान ट्विंकल खन्ना के फैशन सेंस ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। काले रंग की स्टाइलिश जैकेट, नीले रंग की पैंट, खूबसूरत ईयररिंग्स और खुले बालों में ट्विंकल बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं।

“नए कपड़े खरीदने के बजाय पुराने कपड़ों को करना पसंद है री-यूज”

अपने आउटफिट के बारे में बात करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने इस इवेंट के लिए कोई नए कपड़े नहीं खरीदे, बल्कि अपनी ही अलमारी के पुराने कपड़ों को मिक्स एंड मैच करके एक मजेदार और नया लुक तैयार किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,”मैं एक आलसी खरीदार हूं, और अगर मुझे एक ही कपड़े को पहनने के एक दर्जन अलग-अलग तरीके मिल जाएं, तो मैं बहुत खुश हो जाती हूं।”

ट्विंकल खन्ना का यह सस्टेनेबल और व्यावहारिक अप्रोच उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें, इससे पहले ट्विंकल अपनी दिवाली की तैयारियों और गिफ्टिंग कैंडल कलेक्शन को लेकर भी चर्चा में रही थीं। लेखिका के रूप में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और उनका यह नया स्टाइल स्टेटमेंट एक बार फिर से फैशन प्रेमियों के लिए प्रेरणा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *