पंचकूला जिले के पिंजौर में एक महिला की फंदा लगा सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान 34 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी जसपाल, निवासी सैनी मोहल्ला पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। मृतका के देवर अजय ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ उनके पड़ोस में ही रहते हैं। सुबह जब उन्होंने देखा तो पिंकी के बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे। बच्चों ने बताया कि उनकी मां दरवाजा नहीं खोल रही हैं। इसके बाद अजय छत से उनके घर पर गया और कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खुला नहीं रहा था जिस पर उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो पिंकी कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी। खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे, महिला को नीचे उतारा अजय के अनुसार, स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दरवाजा खोलकर पिंकी को नीचे उतारा। इसके बाद उसे तुरंत पिंजौर अर्बन पॉलीक्लिनिक सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अजय ने बताया कि पिंकी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही इनके घर में जागरण करवाया गया था और परिवार में खुशी का माहौल था। मृतका के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

