झुंझुनूं जिला परिषद में 16 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम:अब 41 वार्डों में 158 उम्मीदवार मैदान में; बसपा के 3 और 13 निर्दलीय हटे

झुंझुनूं जिला परिषद में 16 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम:अब 41 वार्डों में 158 उम्मीदवार मैदान में; बसपा के 3 और 13 निर्दलीय हटे

झुंझुनूं जिले में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद जिले के 41 वार्डों में अब 158 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी के बाद कई वार्डों में मुकाबले की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच के बाद 174 नामांकन वैध पाए गए थे। सोमवार को दोपहर 2 बजे तक चली नाम वापसी की प्रक्रिया में 16 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद 158 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। अब चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज होगा। बसपा के 3 और 13 निर्दलीय प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान निर्वाचन विभाग की सूची के अनुसार, नाम वापस लेने वालों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 3 प्रत्याशी और 13 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों की बड़ी संख्या में नाम वापसी से कई वार्डों में उम्मीदवारों की संख्या कम हुई है। अब राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *