जींद में ग्रीवेंस की मीटिंग में 16 शिकायतों की सुनवाई:खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम करेंगे अध्यक्षता; तीन पुरानी शिकायतें भी शामिल

जींद में ग्रीवेंस की मीटिंग में 16 शिकायतों की सुनवाई:खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम करेंगे अध्यक्षता; तीन पुरानी शिकायतें भी शामिल

जींद के छीआरडीए हाल में दोपहर बाद ग्रीवेंस की मीटिंग होगी। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में सुनवाई के लिए 16 शिकायतें रखी जाएंगी। जिनमें तीन शिकायतें पुरानी भी शामिल है। जिला प्रशासन ने मीटिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि मीटिंग की सूचना ग्रीवेंस कमेटी के सभी सदस्यों, शिकायतकर्तााओं को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्षों को मीटिंग में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले मीटिंग में छाया रहा रिवन्यू विभाग डीआरडीए हाल में 25 सितंबर को ग्रीवेंस की मीटिंग हुई थ्ज्ञी। जिसमें राजस्व विभाग के मामले छाए रहे थे। गांव रजाना खुर्द में कोर्ट स्टे के बावजूद जमीन का इंतकाल चढ़ाने के मामले में पिल्लूखेड़ा के तत्कालीन नायब तहसीलदार रणबीर सिंह, कानूनगो सुरेश व पटवारी रविदत्त के खिलिाफ 25 अक्टूबर को धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हो चुकी है। रजाना खुर्द निवासी लाभ सिंह ने ग्रीवेंस की मीटिंग में अधिकारियों पर मिलीभगत कर इंतकाल दर्ज करने के आरोप लगाए थे। सुनवाई के दौरान मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आज की मीटिंग पर भी रहेगी निगाहें डीआरडीए हाल में आज होने वाली ग्रीवेंस की मीटिंग पर सभी की निगाह रहेंगी। खेल राज्यमंत्री द्वारा दिखाए गए तेवर आज की मीटिंग में भी जारी रहते हैं या फिर नरम रुख अपनाते हैं। एसपी उपसना सिंह की नियुक्ति के बाद ग्रीवेंस की पहली मीटिंग होगी। कैथल में मीटिंग के दौरान जमीनी विवाद में जांच अधिकारी को सस्पेंड करने के मामले में बिजली मंत्री अनिल विज से भिड़ गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *