जालौन में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तेज रफ्तार गाड़ी टक्कर मारकर फरार

जालौन में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तेज रफ्तार गाड़ी टक्कर मारकर फरार

जालौन के एट कोतवाली इलाके में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 80 वर्षीय रामदास की मौत हो गई। वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हादसा कानपुर-झांसी हाईवे पर कोटरा ओवरब्रिज के पास हुआ। थाना प्रभारी शिवशंकर के अनुसार, रामदास पुत्र पुनु मूल रूप से सैदनगर, थाना कोटरा के रहने वाले थे। वे फिलहाल कस्बा और थाना एट में रह रहे थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वे रोज की तरह टहलने निकले थे। कोटरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *